विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तूफान 'अकवान' का यूपी पर असर, अगले 24 घंटे में बारिश और ठंड बढ़ने के आसार; 4 दिनों तक घना कोहरा

Published: Tue, 17 Nov 2026 05:04 PM (IST)

कृषि वैज्ञानिक डॉ. देवेश कुमार ने बताया कि चक्रवात 'अकवान' के कारण अगले 24 घंटे में वर्षा, तापमान में गिरावट ...और पढ़ें

अकवान तूफान। इंफोग्राफिक्स- जागरण।

अकवान तूफान। इंफोग्राफिक्स- जागरण।

HighLights

  1. चक्रवात 'अकवान' से 24 घंटे में वर्षा और ठंड बढ़ेगी।

  2. संतकबीरनगर में सुबह-रात में घना कोहरा छाने की आशंका।

  3. किसानों को धान की फसल तुरंत काटने की सलाह दी गई।

जागरण संवाददाता, संतकबीरनगर। कृषि विज्ञान केंद्र-बगही के कृषि वैज्ञानिक डॉ.देवेश कुमार ने कहा कि तीसरे चक्रवात 'अकवान' के चलते 24 घंटे में वर्षा,तापमान में गिरावट व ठंड का असर, सुबह व रात में घने कोहरे छाए रह सकते हैं।

हवा की गति व दिशा में बदलाव की संभावना जताई जा रही है। यह तूफान लगातार उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग(आइएमडी)के अनुसार ‘अकवान’ दक्षिण व उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर सक्रिय है। इस चक्रवात की रफ्तार 120 से 130 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की आशंका है। वहीं तेज झोंकों के साथ हवा की गति 145 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

गुरुवार व शुक्रवार को तूफान का सबसे ज्यादा प्रभाव देखने को मिल सकता है। अगले चार दिनों तक उत्तर प्रदेश में घना कोहरा छा सकता है। जनपद के जो किसान अब तक अपनी धान फसल काट नहीं पाए हैं,वे क्षति से बचाव के लिए तत्काल कटवा लें।

यह भी पढ़ें- आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा चक्रवात 'अकवान', ओडिशा में 3 दिन भारी बारिश के आसार

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।