वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का बड़ा मौका: 12 नवंबर से शुरू होगा विशेष अभियान, अब नहीं चलेगी दोहरी एंट्री
संभल जिले में 12 नवंबर से विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान शुरू होगा, जिसमें 13.48 लाख मतदाताओं की सूची अपडेट ...और पढ़ें

एआई इमेज
HighLights
जिले के 13.48 लाख मतदाताओं की सूची होगी अपडेट, 1847 बीएलओ संभालेंगे जिम्मेदारी
संवाद सहयोगी, बहजोई (संभल)। विधानसभा मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए अब बार-बार आवेदन करने की जरूरत नहीं होगी। निर्वाचन आयोग का अपडेट साफ्टवेयर आनलाइन और आफलाइन दोनों माध्यमों से किए गए दोहरे आवेदन को पकड़ लेगा। सात नवंबर को जनपद में 12 नवंबर से शुरू होने वाले विशेष पुनरीक्षण अभियान के लिए 1,847 बीएलओ लगाए गए हैं।
जिले में वर्तमान में 13,48,141 मतदाता हैं, जिनमें 7,40,204 पुरुष और 6,07,689 महिला मतदाता शामिल हैं। अभियान 28 दिसंबर तक चलेगा।

इस दौरान नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, विवरण संशोधित करने और मृतक या अपात्र मतदाताओं के नाम हटाने की प्रक्रिया होगी। बीएलओ आफलाइन आवेदन प्राप्त करेंगे।
आनलाइन आवेदनों की जांच कर अग्रसारित करेंगे। गांव, वार्ड और मतदान केंद्र स्तर पर जागरूकता अभियान भी चलेगा। अंतिम मतदाता सूची चार जनवरी को प्रकाशित होगी।
किराएदार या प्रवासी मतदाता क्या करें
ऐसे लोग जो दूसरी जगह से आकर अपने जनपद के किसी शहर या गांव में बसे हुए हैं और किराएदार हैं तो वह अपने मूल स्थान से यहां पर संबंधित विधानसभा में फॉर्म 8 अ भरकर अपना नाम स्थानांतरित करा सकते हैं।

जबकि अपने जिले के ऐसे प्रवासी लोग जो दूसरे प्रदेश या जिले में गए हैं, वह भी वहां जाकर इस प्रक्रिया को अपना सकते हैं। यह प्रक्रिया आफलाइन और आनलाइन दोनों प्रकार से संपन्न हो सकेगी।
खास! ECINET एप से मिलेगी सारी जानकारी
आयोग के ECINET एप से मतदाता घर बैठे निर्वाचन संबंधी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। सूची में अपना नाम खोजने, डिजिटल वोटर कार्ड डाउनलोड करने, आवेदन की स्थिति जानने और निर्वाचन संबंधी शिकायत दर्ज कराने की सुविधा है।

इसके अलावा मतदान केंद्र और बीएलओ की जानकारी प्राप्त करने, बीएलओ से संपर्क के लिए काल बुक करने और चुनाव संबंधी अपडेट देखने की सुविधा भी उपलब्ध है।
मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में पारदर्शिता और शुद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता है। कोई भी पात्र मतदाता नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। दोहरे आवेदन से बचें और सही जानकारी दें। बीएलओ से सहयोग करें और समय रहते अपना नाम और विवरण जांच लें।
- अंकित खंडेलवाल, डीएम, संभल।
यह भी पढ़ें- पकड़ने गए तो खुद ही शिकार बन गए! संभल में जाल से छूटकर कुत्ते का तांडव, सभासद समेत 2 को काटा