विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sambhal: पत्नी से चल रहे विवाद में बयान दर्ज कराने गांव आया था युवक, रात में मिला शव; पत्नी सहित 4 पर केस दर्ज

By Jagran NewsEdited By: Swati Singh
Published: Wed, 30 Aug 2023 10:45 AM (IST)

Sambhal Crime विजयपाल दिल्ली में रहकर मेहनत मजदूरी करता था। चार साल पहले पत्नी से विवाद हुआ था। इस समय ...और पढ़ें

पत्नी से चल रहे विवाद में बयान दर्ज कराने गांव आया था युवक, रात में मिला शव
पत्नी से चल रहे विवाद में बयान दर्ज कराने गांव आया था युवक, रात में मिला शव

संभल, जागरण संवाददाता। यूपी के संभल में एक युवक की संदिग्ध मौत में अब हत्या का एंगल सामने आया है। पुलिस ने चार लोगों को हत्या के मामले में नामजद किया है। कैला देवी थाना के रोरादीप गांव में विजय पाल की संदिग्ध मौत में पुलिस ने उसकी पत्नी के साथ चार लोगों को हत्या में नामजद किया है।

मामला संभल का है। यहां विजय पाल नाम के युवक का शव उसके मकान में मिला था और कमरे में बाहर से ताला भी लगा था। उसका मोबाइल भी गायब था। हत्या का यह मामला पत्नी से विवाद को जोड़कर देखा जा रहा है। इसी मामले में बयान दर्ज कराने वह दिल्ली से गांव आया था।

पत्नी समेत चार पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज

देर रात एसपी कुलदीप सिंह गुनावत के निर्देश पर पुलिस ने विजय पाल की पत्नी तथा तीन अन्य के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। विजय पाल का मोबाइल मिलने पर कई राज सामने आएंगे। पुलिस उसी मोबाइल की तलाश में जुटी हुई है।

विजयपाल का था पत्नी से विवाद

विजयपाल दिल्ली में रहकर मेहनत मजदूरी करता था। चार साल पहले पत्नी से विवाद हुआ था। इस समय उसकी पत्नी किसी और के साथ है। विजय पाल ने इसका वाद कोर्ट में दायर किया था। इसी मामले में उसका बयान सीओ संभल के यहां होना था। रविवार को कैला देवी थाने पर तैनात एक उप निरीक्षक ने उसे मंगलवार को सीओ संभल के पास बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया था।

रात को कमरे में मिला शव

सोमवार को वह गांव आया। रात में उसका शव कमरे में मिला। उस कमरे में बाहर से ताला भी लगा था। दिल्ली से आए परिवार वालों ने ताला तोड़ा तो शव चारपाई पर पड़ा देखा था। सीओ संभल जितेंद्र कुमार ने बताया कि चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उसकी पत्नी व तीन अन्य नामजद हैं।उधर देर रात थाने आई विजय पाल की मां राम कली ने बेटे के हत्या की आशंका भी जताई थी।