विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

संभल में राशिद अल्वी बोले- सपा और कांग्रेस मिलकर लड़ेंगी चुनाव, शीर्ष नेतृत्व करेगा सीटों का फैसला

Published: Tue, 10 Nov 2026 05:58 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 10 Nov 2026 06:02 PM (GMT+05:30)

कांग्रेस के पूर्व सांसद राशिद अल्वी ने पुष्टि की कि सपा और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ेंगी, सीटों का फैसला शीर्ष नेतृत्व करेगा।

राशिद अल्वी ने भाजपा पर मौजूदा विधायकों के टिकट काटने, ओवैसी पर भाजपा के इशारे पर काम करने और राम मंदिर व मतदाता सूची में गड़बड़ी पर सवाल उठाए।

राशिद अल्वी ने भाजपा पर मौजूदा विधायकों के टिकट काटने, ओवैसी पर भाजपा के इशारे पर काम करने और राम मंदिर व मतदाता सूची में गड़बड़ी पर सवाल उठाए।

HighLights

  1. सपा-कांग्रेस गठबंधन मिलकर चुनाव लड़ेगा, शीर्ष नेतृत्व तय करेगा सीटें।

  2. भाजपा मौजूदा विधायकों के टिकट काटेगी, ओवैसी भाजपा के इशारे पर काम करते।

  3. राम मंदिर की चांदी पर सवाल, मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप।

जागरा संवाददाता, संभल। कांग्रेस के पूर्व सांसद राशिद अल्वी ने कहा कि भाजपा बड़ी संख्या में मौजूदा विधायकों के टिकट काटने की तैयारी में है, क्योंकि उसके विधायक और सांसद जनता के लिए काम नहीं करते। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर चल रही खींचतान की बात को खारिज करते हुए कहा कि दोनों पार्टियां मिलकर चुनाव लड़ेंगी और सीटों का फैसला शीर्ष नेतृत्व करेगा।

संभल में चंदौसी मार्ग पर कांग्रेस के जिला कार्यालय पर हुई प्रेसवार्ता में पूर्व सांसद राशिद अल्वी ने आरोप लगाया कि एआईएमआईएम अध्यक्ष असदउद्दीन ओवैसी बीजेपी के इशारे पर काम करते हैं और उनके बयान बीजेपी को राजनीतिक फायदा पहुंचाते हैं। उन्होंने सपा नेता आजम खान पर ईडी की कार्रवाई को ज्यादती बताते हुए इमरान खान से तुलना की।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन को लेकर कहा कि राम मंदिर किसी राजनीतिक पार्टी या मुख्यमंत्री की जागीर नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है। उन्होंने राम मंदिर से कथित तौर पर गायब 200 क्विंटल चांदी को लेकर सवाल किया कि जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही।

एसआईआर को लेकर दावा किया कि उत्तर प्रदेश में डेढ़ करोड़ और देशभर में 13 करोड़ वोट काटे गए। इस लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की। कांग्रेस नेता ने बेरोजगारी, महंगाई, पेट्रोल-डीजल की कीमतों, प्रदूषण और मुस्लिमों के राजनीतिक प्रतिनिधित्व को लेकर सरकार को घेरा।

मल्लिकार्जुन खड़गे के दीपावली संदेश का बचाव करते हुए कहा कि कांग्रेस के लिए ईद और दिवाली दोनों खुशी के त्योहार हैं। उन्होंने सोनिया गांधी की पुस्तक को इतिहास का महत्वपूर्ण दस्तावेज बताया।

यह भी पढ़ें- सिद्धार्थनगर: BJP का चुनावी मंथन, जिला प्रभारी प्रवीण गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को बताया पार्टी की रीढ़

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।