विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mohammed Shami: सपा सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क ने शमी को दी बधाई, कही ये बड़ी बात

By Jagran NewsEdited By: Vinay Saxena
Published: Thu, 16 Nov 2023 05:41 PM (IST)

मोहम्मद शमी को संभल के सपा सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क ने बधाई दी है। उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाड़ी जीत ...और पढ़ें

सपा सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क ने मोहम्मद शमी को दी बधाई।
सपा सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क ने मोहम्मद शमी को दी बधाई।

जागरण संवाददाता, संभल। क्र‍िकेट विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड पर शानदार जीत दर्ज करने वाली भारतीय टीम के होनहार गेंदबाज मोहम्मद शमी को संभल के सपा सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क ने बधाई दी है। उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाड़ी जीत के हकदार थे। मोहम्मद शमी ने अविस्मरणीय प्रदर्शन किया। सात विकेट लेकर उन्होंने इतिहास रचा है। कहा कि वह तो अपने संभल के ही बेटे हैं। संभल से उनका लगाव है। पड़ोसी जनपद अमरोहा के रहने वाले हैं। संभल में उनकी सबसे ज्यादा रिश्तेदारियां हैं।

मेरे ही मोहल्ले दीपा सराय में उनका बचपन से ही आना जाना रहा है। उनके बुआ, फूफा, फुफेरे भाई सब यहीं तो रहते हैं। सबने जश्न मनाया। रात को जैसे ही भारत की टीम जीती और शमी नायक बने सबका सीना गर्व से चौड़ा हो गया है। इस देश को आगे बढ़ाने में सबका बराबर का योगदान होता है। इसी तरह भारतीय टीम भी बेहतर प्रदर्शन करके सफलता का कीर्तिमान हासिल कर रही है।

यह भी पढ़ें: World Cup 2023: शमी की गेंदबाजी के आगे न्यूजीलैंड ने टेके घुटने, स्टेडियम से लेकर अमरोहा तक मना जश्न

भारत की सेमीफाइनल में जीत पर हर्ष

संवाद सूत्र, गुन्नौर। नगर के क्रिकेट प्रेमियों ने भारत की न्यूजीलैंड पर सेमीफाइनल में 70 रनों से शानदार जीत दर्ज करने पर हर्ष व्यक्त किया। एक दूसरे को मिठाई खिलाई। नगर गुन्नौर के मोहल्ला सराय में क्रिकेट प्रेमियों ने कहा कि यह भारत की सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड पर जीत शानदार रही, जिसमें विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने शतक व मोहम्मद शमी ने 7 विकेट लिए। अब तक भारतीय टीम विश्व कप में कोई मुकाबला नहीं हारी है। अब भारतीय टीम फाइनल में भी ऐसा ही प्रदर्शन कर विश्व कप अपने नाम करे।

यह भी पढ़ें: 'मै अपार्टमेंट से कूद न जाऊं इसलिए..., 3 बार सुसाइड का ख्याल करने वाले Shami ने Rohit Sharma को यूं बताई अपने दिल की बात