विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

‘कानून तोड़ने पर सरकार…’ सपा सांसद बर्क ने अयोध्या में कारसेवकों पर पुलिस कार्रवाई को बताया सही

Published: Mon, 09 Nov 2026 11:38 PM (IST)

सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने अयोध्या में कारसेवकों पर हुई पुलिस कार्रवाई को सही ठहराया है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. सपा सांसद बर्क ने पुलिस कार्रवाई को सही ठहराया।

  2. कानून तोड़ने पर सरकार अपनी जिम्मेदारी निभाती है।

  3. बाबरी मस्जिद तोड़ने से रोकने के लिए गोली चली।

जागरण संवाददाता, संभल। अयोध्या में कारसेवकों पर गोली चलाने का मुद्दा एक बार फिर सियासी चर्चा के केंद्र में आ गया है। संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने इस कार्रवाई को सही ठहराते हुए कहा कि बाबरी मस्जिद को तोड़ने से रोकने के लिए पुलिस ने मजबूर होकर गोली चलाई थी। उनका कहना है कि जब कोई कानून-व्यवस्था तोड़ने का काम करेगा तो सरकार अपनी जिम्मेदारी निभाएगी।

सोमवार को आवास पर एक चैनल द्वारा सांसद बर्क से कारसेवकों पर गोली चलाए जाने को लेकर सवाल किया गया। इस पर उन्होंने कहा कि जब कारसेवकों ने बाबरी मस्जिद को तोड़ने का काम किया तो पुलिस ने मजबूर होकर गोली चलाई।

उन्होंने सवाल उठाया कि यदि किसी मंदिर पर मुस्लिम समाज के लोग अतिक्रमण करते तो पुलिस क्या करती? कानून सभी के लिए बराबर है। मस्जिद पर अतिक्रमण करने का प्रयास किया गया तो उसे रोकने के लिए पुलिस ने लाठी और गोली चलाई।

सांसद ने कहा कि धार्मिक स्थल पर हमला क्यों किया गया? हमारी मस्जिद पर हमला करने की कोशिश क्यों हुई? जब कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास होगा तो सरकार और पुलिस अपनी जिम्मेदारी निभाएंगी।

उन्होंने तत्कालीन समाजवादी पार्टी सरकार के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई को इसी संदर्भ में उचित बताया। बर्क के इस बयान ने बाबरी मस्जिद और कारसेवकों पर गोली चलाने के पुराने विवाद को फिर चर्चा में ला दिया है।

समाज बांटने की नहीं, जनता के मुद्दों पर हो राजनीति

मिशन इंटरनेशनल एकेडमी में पत्रकार वार्ता के दौरान सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने अमेरिका-इजराइल की नीतियों पर सवाल उठाए। ओवैसी के 'अब्दुल' बयान पर कहा कि मुस्लिम समाज का मजाक बनाने के बजाय नाम लेकर बात होनी चाहिए।

आजम खान के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरते हुए मुस्लिम समाज के साथ ज्यादती का आरोप लगाया। लोकतंत्र बचाओ अभियान पर कहा कि संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग के कारण विपक्ष को सड़क पर उतरना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि राजनीति का केंद्र शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और किसानों की समस्याएं होनी चाहिए।

स्कूल में प्रतियाेगिताओं का भी आयोजन किया गया। एकेडमी के प्रबंधक मुशीर खां तरीन प्रबंधक हैं जो, वर्तमान में कांग्रेस पार्टी में हैं। इनके कार्यक्रम में सपा सांसद के पहुंचाने के बाद पंजा प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। सांसद ने युवाओं के साथ पंजा लड़ाया मगर, युवा से हार गए। ऐसे ही सांसद को कांग्रेस नेता रिक्शा पर बैठकर चलाते हुए नजर आए।

यह भी पढ़ें- बहराइच झंडा विवाद: 'तलवारें इस्तेमाल हो सकती हैं तो झंडे पर FIR क्यों?' सपा सांसद बर्क के बयान से गरमाई राजनीति

यह भी पढ़ें- 'संविधान में कहां लिखा है मालिक-नौकर?' आयोग के तीखे सवाल पर संभल सांसद बर्क की सफाई- 'भड़काना नहीं, समझाना था मकसद'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।