विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिल कम करने के लिए स्मार्ट मीटर में छेड़छाड़ या हैकिंग की तो होगी 3 साल की जेल, रडार पर 1 लाख से ज्यादा उपभोक्ता

Published: Sun, 29 Nov 2026 08:36 PM (GMT+05:30)

लखनऊ में स्मार्ट मीटर छेड़छाड़ के खुलासे के बाद संभल जिले में बिजली विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है। मीटर हैकिंग या छेड़छाड़ करने पर भारी जुर्माने के साथ तीन साल तक की जेल का प्रावधान है, और 1 लाख से अधिक स्मार्ट मीटर उपभोक्ता रडार पर हैं।

घर में लगा स्मार्ट मीटर

घर में लगा स्मार्ट मीटर

HighLights

  1. 11 महीने में पकड़़ी 1,124 चोरी, 6.45 करोड़ का लगा जुर्माना

संवाद सहयोगी, चंदौसी (संभल)। लखनऊ में स्मार्ट मीटर के साफ्टवेयर और फर्मवेयर में हेरफेर कर बिजली की वास्तविक खपत कम करने के मामले का खुलासा होने के बाद जिले में बिजली विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है। हालांकि, जनपद में इस तरह का कोई मामला अभी तक सामने नहीं आया है, लेकिन विभाग ने सतर्कता और सक्रियता बढ़ा दी है।

अधीक्षण अभियंता हिमांशु वार्ष्णेय ने बताया कि लखनऊ में विजिलेंस टीम की जांच और लैब टेस्टिंग के बाद स्मार्ट मीटर के साफ्टवेयर व फर्मवेयर में छेड़छाड़ की पुष्टि हुई है।

जानकारी के अनुसार, वहां पकड़े गए उपभोक्ता मीटर हैक कर वास्तविक खपत को बेहद कम दिखा रहे थे, जो पारंपरिक कटिया डालने या सीधे बाइपास करने के तरीके से बिल्कुल अलग है।

उन्होंने कहा कि इस तरह की नई चुनौती सामने आने के बाद विभाग और सतर्क हो गया है। मीटर हैकिंग या छेड़छाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

एसई ने बताया कि विद्युत अधिनियम 2003 के तहत मीटर के साफ्टवेयर या फिजिकल सिस्टम से किसी भी प्रकार की अनधिकृत छेड़छाड़ गंभीर अपराध है। इसके तहत भारी जुर्माने के साथ तीन साल तक की सजा और बिजली कनेक्शन काटने का प्रावधान है।

जिले में संभल, बबराला और चंदौसी तीन डिवीजन हैं, जिनके 52 उपकेंद्रों से विभिन्न श्रेणियों के 3.65 लाख उपभोक्ता जुड़े हैं। इनमें शहरी व नगरीय क्षेत्रों में 1,05,811 उपभोक्ताओं के घरों व प्रतिष्ठानों पर स्मार्ट मीटर लगे हैं, जबकि बाकी उपभोक्ता सामान्य मीटर वाले हैं।

अधिकारियों के अनुसार, एक अप्रैल से 31 अक्टूबर तक तीनों डिवीजन में 1,314 चेकिंग की गईं और 1,124 स्थानों पर कटिया व बाइपास से बिजली चोरी पकड़ी गई।

सभी के खिलाफ प्राथमिक दर्ज हुई और 6.45 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया, जिसमें से 81 लाख रुपये की वसूली हो चुकी है। बिजली चोरी को रोकने के लिए तीनों डिवीजन में विजिलेंस और विभाग के अधिकारी संयुक्त रूप से अभियान चला रहे हैं।

यह भी पढ़ें- 'देश की सीमाएं सिकुड़ रही हैं और सरकार लोकसभा बांटने में जुटी है', संभल में भाजपा पर जमकर बरसे अखिलेश यादव

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।