विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'देश की सीमाएं सिकुड़ रही हैं और सरकार लोकसभा बांटने में जुटी है', संभल में भाजपा पर जमकर बरसे अखिलेश यादव

By Digital DeskEdited By: Anshul Bhartariya
Published: Sat, 28 Nov 2026 03:48 PM (IST)Updated: Sat, 28 Nov 2026 04:05 PM (IST)

अखिलेश यादव ने संभल में भाजपा सरकार पर निशाना साधा, कहा कि देश की सीमाएं सिकुड़ रही हैं और सरकार लोकसभा क्षेत्रों के परिसीमन में लगी है। उन्होंने महिला आरक्षण का समर्थन करते हुए प्रस्तावित परिसीमन बिल का विरोध किया और भाजपा पर राजनीतिक फायदे के लिए देश को बांटने का आरोप लगाया।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव

सपा प्रमुख अखिलेश यादव

HighLights

  1. महिला आरक्षण के समर्थन में उतरे सपा प्रमुख, प्रस्तावित परिसीमन बिल का किया विरोध

जागरण संवाददाता, संभल। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शनिवार को संभल जिले के बहजोई पहुंचे। यहां उन्होंने राज्यसभा सदस्य जावेद अली खान के बेटे के वलीमे में शिरकत की। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने संभल की जनता की तारीफ करते हुए कहा कि यहां के लोग बहुत अच्छे हैं। संभल से नेताजी मुलायम सिंह यादव भी चुनाव जीते हैं और प्रोफेसर रामगोपाल यादव भी सांसद रहे हैं। यहां के लोग अमन-चैन के साथ रहना चाहते हैं।

अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस सरकार में किसान परेशान हैं और बेरोजगारी की समस्या बनी हुई है। उन्होंने चीन के साथ सीमा विवाद का जिक्र करते हुए कहा कि चीन से हमारे देश का सीमा विवाद चल रहा है और देश की सीमाएं सिकुड़ रही हैं।

सरकार को देश की सीमाओं की सुरक्षा पर ध्यान देना चाहिए, लेकिन वह ऐसा करने के बजाय लोकसभा क्षेत्रों की सीमाएं बांटने में जुटी है। आरोप लगाया कि परिसीमन के जरिए सरकार अपने राजनीतिक फायदे के लिए लोकसभा क्षेत्रों का बंटवारा करना चाहती है।

महिला आरक्षण और परिसीमन के मुद्दे पर उन्होंने अपना रुख स्पष्ट करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी महिला आरक्षण के पक्ष में है, लेकिन सरकार के प्रस्तावित परिसीमन बिल का विरोध करेगी।

उन्होंने आरोप लगाया कि परिसीमन के नाम पर देश को बांटने की कोशिश की जा रही है। लखनऊ में आजम खान और अखिलेश यादव के नाम से लगाए गए पोस्टरों को लेकर भी उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा।

कहा कि ये पोस्टर भाजपा लगवा रही है और पहले से ही ऐसा करती आ रही है। अगर भाजपा पोस्टर लगवाएगी तो सबसे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पोस्टर लगना चाहिए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा इसी बात से डरती है।

यह भी पढ़ें- 11 साल पहले छोड़ा देश और बना अमेरिकी नागरिक, फिर भी यूपी के संभल में चल रहे राइफल-रिवॉल्वर के लाइसेंस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।