विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आज कक्षा 1 से 8वीं तक के स्कूलों में छुट्टी, संभल BSA अलका शर्मा का आदेश जारी

Published: Sat, 10 Oct 2026 07:40 AM (IST)

संभल में पितृ विसर्जन के अवसर पर शनिवार को कक्षा एक से आठ तक के सभी परिषदीय व मान्यता प्राप्त ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. संभल में पितृ विसर्जन के कारण स्कूलों में अवकाश।

  2. बीएसए अलका शर्मा ने अवकाश का आदेश जारी किया।

  3. यह आदेश कक्षा एक से आठ तक के लिए प्रभावी।

संवाद सहयोगी, बहजोई (संभल)। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अलका शर्मा ने बताया कि पितृ विसर्जन के अवसर पर शिक्षक-शिक्षिकाओं को देय अवकाश के दृष्टिगत जनपद में बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्रणाधीन समस्त परिषदीय एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों में शनिवार को अवकाश घोषित किया गया है। यह आदेश कक्षा एक से आठ तक के विद्यालयों पर लागू होगा।

सोनम और आराध्या ने वीडियो बनाकर डीएम से लगाई पार्कों की दशा सुधारने की गुहार

चंदौसी। नगर पालिका प्रशासन और आवास विकास परिषद की घोर उदासीनता के कारण शहर की आवास विकास प्रथम कालोनी के पार्क बदहाली के आंसू रो रहे हैं। पार्कों में पसरी गंदगी और खेल सुविधाओं के पूर्ण अभाव से आहत होकर अब कालोनी के नौनिहालों को खुद मोर्चा संभालना पड़ा है। कालोनी की दो छोटी बच्ची सोनम और आराध्या ने पार्कों के सौंदर्यीकरण और बच्चों के लिए खेल सुविधाएं बहाल करने की मांग को लेकर एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित किया किया है, जो अब तेजी से प्रसारित हो रहा है।

इस वीडियो के माध्यम से मासूमों ने डीएम अंकित खंडेलवाल से बेहद भावुक अपील करते हुए कहा है 'डीएम सर, आवास विकास प्रथम का पार्क बहुत गंदा है। यहां पर खेलने के लिए जगह भी नहीं है। कृपया आप पार्क का सौंदर्यीकरण करा दीजिए... आपके प्यारे बच्चे सोनम और आराध्या।'

यह भी पढ़ें- 80 करोड़ रुपये से सजेगा छत्रपति शिवाजी महाराज संग्रहालय: 7-डी गैलरियां और इंटरैक्टिव तकनीक, आगरा में टेंडर जारी

यह भी पढ़ें- मतदाता मतदाता कार्ड का इंतजार खत्म: नए कार्ड में QR कोड,माइक्रो टेक्स्ट; आगरा में 2.90 लाख पहुंचेंगे घर

पार्क में नहीं होती है सफाई

बता दें कि पार्कों में नियमित सफाई न होने के कारण जगह-जगह गंदगी और प्लास्टिक का कचरा जमा है, जिससे संक्रामक बीमारियां और मच्छर पनप रहे हैं। इसका सीधा असर स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। व्यवस्थाओं के अभाव के चलते बुजुर्गों ने पार्क में टहलना बिल्कुल बंद कर दिया है और बच्चे अपने घरों में कैद रहने को मजबूर हैं।