मां गंगा से मांगी मन्नत पूरी होने पर महिला ने निभाया वचन, संभल में बेटे के जन्म पर 3KM तक की दंडवत यात्रा
संभल की सोनम ने चार बेटियों के बाद बेटे की मन्नत पूरी होने पर मां गंगा से किया अपना चार साल पुराना वचन निभाया। उन्होंने मीरमपुर गांव से राजघाट गंगा घाट तक करीब तीन किलोमीटर की दंडवत यात्रा की।
-1795355356538_m.webp)
पेट के बल लेटकर मीरमपुर गांव से राजघाट गंगा घाट तक पहुंची महिला। फोटो- जागरण
HighLights
चार बेटियों के बाद बेटे की मन्नत पूरी होने पर।
महिला ने मां गंगा से किया चार साल पुराना वचन निभाया।
संभल के मीरमपुर से राजघाट तक की दंडवत यात्रा।
संवाद सूत्र, संभल। आस्था और श्रद्धा का अनूठा नजारा रविवार को उस वक्त देखने के लिए मिला जब चार बेटियों के बाद बेटे की मन्नत पूरी होने पर महिला ने मां गंगा को दिए गए चार साल पुराने वचन को निभाया।
महिला करीब तीन किलोमीटर की दंडवत यात्रा करते हुए गांव मीरमपुर से राजघाट गंगा घाट तक पहुंची। महिला पेट के बल लेटकर यात्रा कर रही थी जबकि परिवार की महिलाएं आगे झाड़ू लगा रही थीं।
गांव मीरमपुर निवासी मदनपाल की पत्नी सोनम ने करीब चार साल पहले बेटे की कामना करते हुए मां गंगा से मन्नत मांगी थी। उसने मन ही मन संकल्प लिया था कि यदि बेटे का जन्म हुआ तो वह अपने गांव से राजघाट गंगा घाट तक पेट के बल लेटकर दंडवत यात्रा करेगी और मां गंगा के दरबार में पहुंचकर लोगों को प्रसाद भी वितरित करेगी।
छह महीने पहले सोनम ने बेटे शिवांशु को जन्म दिया। चार बेटियों के बाद बेटे के जन्म से स्वजन में खुशी का माहौल बन गया। रविवार को सोनम ने गांव मीरमपुर से दंडवत यात्रा करते हुए गंगाघाट पहुंची। वहां गंगा स्नान करने के बाद मां गंगा का आभार व्यक्त किया। इस दौरान पुष्पा, कैलाशो, विमलेश, निशा आदि रहीं।