संभल हिंसा: फरार शारिक साठा और आमिर के घर ढोल बजाकर मुनादी, पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
संभल हिंसा के मामले में फरार चल रहे शारिक उर्फ साठा और उसके सहयोगी आमिर गुफ्फा की मुश्किलें बढ़ गई ...और पढ़ें

HighLights
पुलिस ने फरार शारिक साठा और आमिर के घर मुनादी की।
न्यायालय से जारी उद्घोषणा आदेश पढ़कर सुनाए गए, नोटिस चस्पा।
लोगों से आरोपियों की जानकारी देने की अपील, पहचान गोपनीय।
संवाद सहयोगी, संभल। हिंसा के मामले में फरार चल रहे शारिक उर्फ साठा और उसके सहयोगी व भतीजे आमिर गुफ्फा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पुलिस ने सोमवार को दोनों के घर पहुंचकर ढोल बजवाकर मुनादी कराई। न्यायालय से जारी उद्घोषणा आदेश पढ़कर सुनाए और घरों पर नोटिस चस्पा किए। माइक से एलान कर लोगों से दोनों के बारे में जानकारी देने की अपील की गई। पुलिस ने कहा कि सूचना देने वाले का नाम और पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
दरअसल, अंतरराष्ट्रीय वाहन चोर और जामा मस्जिद में सर्वे के दौरान हुई हिंसा में चार लोगों की हत्या के आरोपित शारिक उर्फ साठा निवासी पजाया दीपा सराय वांछित चल रहा है। उसके खिलाफ 26 नवंबर 2024 को कोतवाली में मुकदमा अपराध संख्या 338/2024, 339/2024, 340/2024 और 306/2024 दर्ज हुए थे।
चल रहा है फरार
इन मुकदमों में बीएनएस की धारा 103(1) और 61(2) के तहत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तारी के लिए न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद भी वह पेश नहीं हुआ। इसके चलते न्यायालय ने उसके खिलाफ उद्घोषणा आदेश जारी किया। वहीं, उसका सहयोगी और भतीजा आमिर गुफ्फा निवासी ठंडी कोठी, दीपा सराय भी फरार चल रहा है।
यह भी पढ़ें- अजगर समझकर वन विभाग की टीम को बुलाया, कुएं से निकले पांच-पांच फीट के दो जहरीले रसल वाइपर
उसके घर पर भी न्यायालय से जारी धारा 84 बीएनएसएस का नोटिस चस्पा किया गया। पुलिस ने मुनादी के दौरान माइक से दोनों के ठिकाने के संबंध में जानकारी देने की अपील की। मालूम हो कि संभल हिंसा में भूमिका और हिंसा भड़काने के आरोप में हत्या के अलावा शारिक साठा के खिलाफ कोतवाली और नखासा थाने में दो मुकदमे दर्ज हुए थे। इन मामलों में उसके घर की कुर्की की कार्रवाई भी पहले हो चुकी है।