विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अजगर समझकर वन विभाग की टीम को बुलाया, कुएं से निकले पांच-पांच फीट के दो जहरीले रसल वाइपर

Published: Tue, 10 Nov 2026 05:52 PM (IST)

वन विभाग की टीम ने इटौंजा के महोना स्थित एक कुएं से दो रसल वाइपर सांपों को पकड़ा। ग्रामीणों ने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. वन विभाग ने इटौंजा के कुएं से दो रसल वाइपर पकड़े।

  2. ग्रामीणों ने अजगर समझकर वन विभाग को सूचना दी थी।

  3. पकड़े गए सांपों को कठवारा जंगल में सुरक्षित छोड़ा गया।

संवाद सूत्र, इटौंजा। नगर पंचायत महोना-अमानीगंज रोड के पास पुराने शिवाला के पीछे किसान नरेंद्र शर्मा के खेत में स्थित कुएं से मंगलवार को वन विभाग की टीम ने दो रसल वाइपर पकड़े। ग्रामीणों के अनुसार कुआं जमीन के बराबर है और उसकी बाउंड्री नहीं है।

करीब एक सप्ताह पहले उसमें दो सांप दिखाई दिए थे। लोगों को उनके अजगर होने की आशंका थी। मंगलवार को महोना निवासी उमेश कुमार वर्मा और ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। इसके बाद बीकेटी के वनरक्षक दरोगा मुबारक अली ने टीम भेजी।

पकड़े गए दोनों सांपों की लंबाई लगभग पांच फुट थी। पुलिस और वन विभाग की टीम के पहुंचने पर मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। वनरक्षक मुबारक अली ने बताया कि दोनों रसल वाइपर को बीकेटी के कठवारा जंगल में छोड़ दिया गया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।