विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

संभल में शोहदों से परेशान छात्रा ने छोड़ा स्कूल, विरोध पर पिता को पीटा

Published: Thu, 10 Sep 2026 11:38 AM (GMT+05:30)

संभल में शोहदों से परेशान एक नाबालिग छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ दिया है। पिता द्वारा विरोध करने पर आरोपितों ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. नाबालिग छात्रा ने शोहदों से परेशान होकर स्कूल छोड़ा।

  2. पिता के विरोध करने पर जान से मारने की धमकी मिली।

  3. पांच आरोपितों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई।

जागरण संवाददाता, संभल। नाबालिग छात्रा ने शोहदों से परेशान होकर संभल स्कूल जाना छोड़ दिया है। आरोप है कि जब पिता ने छेड़छाड़ का विरोध किया तो आरोपितों ने उन्हें और उनके बेटों को जान से मारने की धमकी दी।

प्रकरण में पांच लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज हुई है।पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी बेटी स्कूल जाते समय कुछ लोगों द्वारा छेड़छाड़ का शिकार होती है। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपितों ने उन्हें धमकाना शुरू कर दिया। आरोपित लगातार फोन करके जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

उन्हें आशंका है कि आरोपित उनकी बेटी या बेटों के साथ कोई गंभीर घटना कर सकते हैं। इस डर के कारण छात्रा की पढ़ाई भी प्रभावित हुई है।

यह भी पढ़ें- जीरकपुर के दयालपुर में सरकारी डिस्पेंसरी पर ताला, इलाज को तरस रहे हजारों लोग

थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि अरुण कुमार शर्मा, रविंद्र शर्मा, मानव अग्रवाल, शोनू यादव और दिनेश को नामजद किया गया है। जल्द आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- रेलवे में फर्जी ई-मेल से मेडिकल-ट्रेनिंग तक कराई : जमशेदपुर की दो युवतियों से 13 लाख ठगने वाला दबोचा गया