'अखिलेश की नहीं तो क्या अब चंद्रशेखर की दरी बिछाएगा अब्दुल?' ओवैसी पर भड़के सपा विधायक इकबाल महमूद
सपा विधायक इकबाल महमूद ने ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन पर निशाना साधा, आरोप लगाया कि यह भाजपा को ...और पढ़ें

इकबाल महमूद
HighLights
ओवैसी के बैरिस्टर होने पर उठाए सवाल, मुस्लिमों से जुड़े मुद्दों पर घेरा
जागरण संवाददाता, संभल। संभल सदर से सपा विधायक इकबाल महमूद ने एआइएमआइएम और आजाद समाज पार्टी के गठबंधन को लेकर बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद पर निशाना साधा। उन्होंने गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि ओवैसी अखिलेश यादव से कहते हैं कि अब अब्दुल उनकी दरी नहीं बिछाएगा।
तो क्या अब चंद्रशेखर आजाद से गठबंधन करके अब्दुल उनकी दरी बिछाएगा? उन्होंने कहा कि इस गठबंधन से सपा पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। जनता सब समझ चुकी है।
शनिवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में इकबाल महमूद ने कहा कि उत्तर प्रदेश में इस तरह के राजनीतिक कदम भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए उठाए जा रहे हैं।
उन्होंने ओवैसी के बैरिस्टर होने पर भी सवाल उठाए। कहा कि वह खुद को बैरिस्टर कहते हैं, लेकिन बताएं कि मुस्लिमों पर होने वाले अत्याचार के मामलों में उन्होंने कितने मुकदमे लड़े हैं।
उन्होंने ओवैसी के संसदीय क्षेत्र हैदराबाद का जिक्र करते हुए वहां चारमीनार की मस्जिद से जुड़े मामले पर भी सवाल उठाए। आरोप लगाया कि एक ओर मस्जिद के साथ गलत हो रहा है और दूसरी ओर उसके नजदीक रक्षामंत्री मंदिर में पूजा कर रहे हैं, लेकिन ओवैसी इस पर खामोश हैं।
सपा विधायक ने भाजपा पर भी निशाना साधते हुए राम मंदिर में चोरी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जनता अब सब कुछ समझ चुकी है। मुरादाबाद मंडल में गठबंधन के द्वारा सपा काे नुकसान पहुंचाने के सवाल पर कहा कि गठबंधन कुछ नहीं कर पाएगा।
अबकी बार पीडीए की सरकार बनेगी। यह जनता ने मन बना लिया है। संभल के विकास पर बोले, भाजपा की सरकार में विकास नहीं हुआ है। संभल विधानसभा मं जितनी सड़कें बनी हैं वो, सपा सरकार की देन हैं।
जिला मुख्यालय का दर्ज न मिलने के सवाल पर बोले कि उस समय हमारी सरकार के नगर मंत्री ने नहीं सुनी थी। उन्होंने उत्तर-प्रदेश में रोजगार के लिए युवाओं को भटकने, अपराध बढ़ने की बात भी कही है।
यह भी पढ़ें- संभल की ऐतिहासिक 24 कोसीय परिक्रमा शुरू: 68 तीर्थ और 19 कूपों के दर्शन के लिए उमड़ा आस्था का सैलाब