विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

संभल की ऐतिहासिक 24 कोसीय परिक्रमा शुरू: 68 तीर्थ और 19 कूपों के दर्शन के लिए उमड़ा आस्था का सैलाब

Published: Fri, 13 Nov 2026 02:24 PM (IST)

संभल में भगवान श्री कल्कि की अवतरण स्थली पर 68 तीर्थों और 19 कूपों की 24 कोसीय परिक्रमा विधि-विधान से ...और पढ़ें

संभल में 24 कोसिय परिक्रमा में शामिल श्रद्धालु

संभल में 24 कोसिय परिक्रमा में शामिल श्रद्धालु

HighLights

  1. श्री वंशगोपाल तीर्थ पर पूजा-अर्चना के बाद हजारों श्रद्धालुओं ने शुरू की परिक्रमा

संवाद सहयोगी, संभल। भगवान श्री कल्कि की अवतरण स्थली संभल में 68 तीर्थ और 19 कूपों की 24 कोसीय परिक्रमा शुक्रवार को विधि-विधान के साथ शुरू हुई। श्री वंशगोपाल तीर्थ पर पूजा-अर्चना और तिलक कराने के बाद हजारों श्रद्धालु भगवान श्री कल्कि के जयकारे लगाते हुए परिक्रमा मार्ग पर निकल पड़े। कोहरे के बीच बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों में परिक्रमा को लेकर उत्साह दिखाई दिया।

मान्यता है कि 24 कोसीय परिक्रमा करने से तमाम मंदिरों और तीर्थों के दर्शन-पूजन के समान पुण्य फल प्राप्त होता है। इसी आस्था के चलते हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसमें शामिल होते हैं। इस बार भी आयोजकों ने परिक्रमा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया था।

WhatsApp Image 2026-11-13 at 7.41.05 AM

वहीं पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए व्यापक इंतजाम किए।गुरुवार की रात से ही संभल-आदमपुर मार्ग स्थित श्री वंशगोपाल तीर्थ पर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था।

वहां शुक्रवार की भोर में महंत भगवतप्रिय महाराज ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं को तिलक लगाया। शंख ध्वनि और घंटे-घड़ियाल की गूंज के बीच श्रद्धालुओं ने परिक्रमा शुरू की।

WhatsApp Image 2026-11-13 at 7.41.04 AM

कई श्रद्धालु नंगे पैर ही भगवान के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते नजर आए। परिक्रमा में शामिल श्रद्धालु हसनपुर रोड स्थित बादल गुम्बद, नाहरठेर, फिरोजपुर, नैमिषारण्य नीमसार तीर्थ, बिछौली, भवानीपुर और हैबतपुर होते हुए चंदायन स्थित चंद्रेश्वर महादेव मंदिर पहुंचेगे।

यह भी पढ़ें- संभल हिंसा: फरार शारिक साठा और आमिर के घर ढोल बजाकर मुनादी, पुलिस ने चस्पा किया नोटिस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।