संभल में अतिक्रमण हटाने पर हंगामा: नाले पर बाजार को लेकर तीखी नोकझोंक, दुकानदारों का हजारों का नुकसान
संभल के सरायतरीन बाजार गंज में सरकारी नाले पर अवैध बाजार हटाने पहुंची नगर पालिका टीम और पुलिस का स्थानीय ...और पढ़ें

सराय तरीन में लोगों से जानकारी करते सीओ कुलदीप सिंह।
HighLights
तनावपूर्ण हालात को लेकर सीओ कई थानों की पुलिस के साथ पहुंचे, लोगों से की वार्ता
जागरण संवाददाता, संभल। सरायतरीन के बाजार गंज में नगर पालिका की टीम और पुलिस लोगों के घरों के आगे अवैध रूप से लगाए जा रहे बाजार को लेकर भूमि को चिह्नांकन करने के लिए पहुंची तो लोगों की नोकझोंक हुई। आरोप है कि कुछ लोगों ने खोखों और सब्जी की दुकानों को हटवाने का दबाव बनाया और इन्हें हटाना भी शुरू कर दिया।
इससे विक्रेताओं का हजारों रुपये का नुकसान हो गया। तनावपूर्ण हालात के बीच अफरातफरी के माहौल के बीच ईओ नगर पालिका, सीओ और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। किसी तरह मामले को शांत कराया। अधिकारियों और लोगों के साथ वार्ता की।
दरअसल, सरायतरीन के बाजार गंज निवासी जितेंद्र कुमार ने डीएम से शिकायत की। जिसमें कहा था कि सरकारी नाले और हिंदू परिवारों के घरों के आगे अवैध बाजार से अतिक्रमण की समस्या बनी हुई है।
शिकायती पत्र में चार लोगों के नाम भी लिखे, जिनपर द्वारा फल व सब्जी के ठेले लगाने का आरोप है। एडीएम के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार ने तहसीलदार और ईओ की टीम गठित की।
गुरुवार को दोपहर में जेई अमन वर्मा, कर्मचारियों और पुलिस को लेकर सरायतरीन के बाजार में पहुंचे। यहां टीम को बाजार की भूमि का चिह्नांकन करना था। टीम ने प्रक्रिया शुरू की तो कुछ लोग पहुंच गए।
आरोप है कि उन लोगों ने भूमि पर लगी सब्जी और अन्य सामान की दुकानों व खोखों को हटाने का दबाव बनाया। इसी को लेकर नोकझोंक भी हुई। इस बीच कुछ लोगों ने दुकानों को हटाना शुरू कर दिया।
जिससे बाजार में अफरातफरी मचने लगी। तनावपूर्ण हालात बन गए। सूचना मिलने पर सीओ कुलदीप कुमार और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची तो दुकानें हटाने वाले लोग खिसक लिए।
दुकानदारों ने सब्जी, फल और अन्य सामान का हजारों रुपये का नुकसान होने की बात कहते हुए आरोपितों पर कार्रवाई की मांग की। सीओ ने स्थानीय लोगों से वार्ता भी की।
यह भी पढ़ें- संभल में सनसनी: बातचीत में उलझाकर महिला को दिया कागज, होश आया तो कानों से गायब थे सोने के कुंडल
यह भी पढ़ें- संभल हिंसा: जलाई गई कार का क्लेम खारिज करने पर फंसी बीमा कंपनी, उपभोक्ता आयोग ने ब्याज समेत दिया बड़ा फैसला
