संभल में सनसनी: बातचीत में उलझाकर महिला को दिया कागज, होश आया तो कानों से गायब थे सोने के कुंडल
संभल के असमोली में दिनदहाड़े बाइक सवार दो युवकों ने एक महिला को बातचीत में उलझाकर बेहोश कर दिया और ...और पढ़ें

महिला से घटना के बारे में जानकारी लेती पुलिस
HighLights
असमोली के बिलालपत मार्ग पर दो युवकों ने महिला को बातचीत में उलझाने के बाद किया था बेहोश
जागरण संवाददाता, संभल। असमोली के गांव बिलालपत मार्ग पर गुरुवार को दिनदहाड़े बाइक सवार दो युवकों ने एक महिला को बातचीत में उलझाकर बेहोश कर दिया और उसके सोने के कुंडल पार कर दिए। होश आने पर कानों से कुंडल गायब मिले तो उसने शोर मचा दिया। चीख-पुकार सुनकर राहगीर और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन दोनो युवक बाइक लेकर फरार हो चुके थे।
असमोली के गांव गरवारा निवासी जमीला पत्नी हशमत गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे खेत से चारा लेने के लिए जा रही थी। बिलालपत मार्ग पर पहुंचने पर उसे एक व्यक्ति मिला।
उसने जमीला को रोककर दुआ-सलाम की और बीमारी समेत अन्य बातों को लेकर बातचीत शुरू कर दी। इसी दौरान एक युवक बाइक से वहां पहुंचा।
दोनों कुछ देर तक महिला से बातचीत करते रहे और महिला को एक कागज दिया, जिसके बाद वह बेहोश हो गई। कुछ देर बाद जब उसे होश आया तो उसके कानों से सोने के कुंडल गायब थे।
कुंडल न मिलने पर महिला ने शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के राहगीर और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों युवक बाइक से फरार हो चुके थे।
सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और महिला से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने आसपास के रास्तों और क्षेत्र में युवकों की तलाश शुरू कर दी।
दिनदहाड़े हुई घटना से ग्रामीणों में खलबली मच गई। बताते चलें कि कुछ दिन पहले इसी मार्ग पर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान चोरों को पकड़ा था।
यह भी पढ़ें- संभल हिंसा: जलाई गई कार का क्लेम खारिज करने पर फंसी बीमा कंपनी, उपभोक्ता आयोग ने ब्याज समेत दिया बड़ा फैसला
