विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मंत्री गुलाब देवी को नागवार गुजरा MLC का भूमिपूजन, 39 दिन बाद खुद किया पूजन

Published: Sat, 23 May 2026 12:59 AM (IST)

संभल में विकास कार्यों के श्रेय को लेकर एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त और राज्यमंत्री गुलाब देवी के बीच सियासी ...और पढ़ें

यूपी की माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने शुक्रवार को भूमि पूजन किया।

यूपी की माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने शुक्रवार को भूमि पूजन किया।

HighLights

  1. संभल में विकास कार्यों पर सियासी खींचतान।

  2. मंत्री गुलाब देवी ने दोबारा किया भूमि पूजन।

  3. एमएलसी के शिलान्यास को बताया गलत।

जागरण संवाददाता, संभल। विकास कार्यों के श्रेय को लेकर माननीयों में सियासी खींचतान साफ दिखाई देने लगी है। 39 दिन पहले जिस सड़क के निर्माण के लिए एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त ने शिलान्यास करते हुए भूमि पूजन किया था, उसका दोबारा से माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने शुक्रवार को भूमि पूजन किया। यह भूमि पूजन क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। उनका दावा था कि सड़क उनके प्रयास से पास हुई, जबकि एमएलसी ने इसे स्वीकृति दिलाने का दावा किया।

करीब 1.95 करोड़ रुपये की लागत से 2.5 किलोमीटर लंबे संपर्क मार्ग का निर्माण प्रस्तावित है। लोक निर्माण विभाग सड़क बना रहा है। इसका भूमि पूजन 13 अप्रैल को डा. जयपाल सिंह व्यस्त ने किया था। उनका कहना था कि सड़क उन्होंने स्वीकृत कराई थी।

मंत्री गुलाब देवी को नागवार गुजरी

यह बात मंत्री गुलाब देवी को नागवार गुजरी, उन्होंने इसपर कड़ी नाराजगी जताते हुए स्पष्ट कहा था कि यह सड़क उनके अनुमोदन से स्वीकृत हुई है, इसलिए इसका भूमि पूजन भी वही करेंगी। मंत्री ने आरोप लगाया था कि पार्टी विरोधी लोगों ने गलत तरीके से भूमि पूजन करा दिया है।

यहां तक कि राज्यमंत्री को इस कार्यक्रम में बुलाया तक नहीं गया था। उधर, डा. जयपाल सिंह व्यस्त ने दावा किया कि सड़क उनके प्रयास से पास हुई थी। इस सियासी खींचतान में लोनिवि के एक्सईएन सुनील प्रकाश को राज्यमंत्री की नाराजगी का शिकार होना पड़ा था।

भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया

मंत्री ने एक्सईएन को तलब किया था, लेकिन एक्सईएन ने दावा किया था कि इस तरह के कार्यक्रम की उनको जानकारी नहीं थी। मंत्री के इसी कड़े रुख के बाद शुक्रवार को दोबारा भव्य स्तर पर भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें- 23 से 26 मई तक इन रास्तों पर एंट्री बैन, दिल्ली-आगरा जाने वाले नोट कर लें नया रास्ता, नया ट्रैफिक प्लान जारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।