23 से 26 मई तक इन रास्तों पर एंट्री बैन, दिल्ली-आगरा जाने वाले नोट कर लें नया रास्ता, नया ट्रैफिक प्लान जारी
संभल में ज्येष्ठ गंगा दशहरा मेले के लिए 23 से 26 मई तक ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है। भारी ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक चित्र
HighLights
48 घंटे रहेगा भारी वाहनों का रहेगा रूट डायवर्जन, दिल्ली-बरेली समेत कई मार्गों के लिए बदले जाएंगे रास्ते
संवाद सहयोगी, संभल। ज्येष्ठ गंगा दशहरा मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने जिलेभर में ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू कर दिया है। 23 मई की सुबह आठ बजे से 26 मई की रात 12 बजे तक भारी वाहनों का संचालन विभिन्न मार्गों पर प्रतिबंधित रहेगा, जबकि 24 मई की शाम छह बजे से हल्के वाहनों के लिए भी रूट डायवर्ट किया जाएगा।
दिल्ली, बरेली, बदायूं, अलीगढ़ और आगरा की ओर जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए हैं। जिले में गंगा दशहरा मेले के मद्देनजर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस ने डायवर्जन योजना तैयार की है। जिसमें 23 मई की सुबह आठ बजे से 26 मई की रात 12 बजे तक रोडवेज बस, ट्रक, कैंटर, ट्रैक्टर-ट्राली समेत सभी भारी मालवाहक वाहनों का संचालन प्रतिबंधित रहेगा।
वहीं 24 मई की शाम छह बजे से 26 मई की रात 12 बजे तक जीप, कार, पिकअप और छोटा हाथी जैसे हल्के वाहनों का भी रूट डायवर्ट रहेगा। मुरादाबाद से संभल होकर दिल्ली जाने वाले भारी वाहन चौधरी सराय चौकी से खिरनी कट होते हुए गंगा एक्सप्रेसवे के रास्ते अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे। इसी मार्ग से उनकी वापसी भी होगी।
मुरादाबाद से चंदौसी होकर दिल्ली, अलीगढ़ और आगरा जाने वाले भारी वाहन बहजोई, धनारी, इंदिरा चौक बबराला, नेहरू चौक गुन्नौर और नरोरा पुल से होकर गुजरेंगे। बदायूं से चंदौसी होकर दिल्ली, अलीगढ़ और आगरा जाने वाले भारी वाहनों के लिए भी यही मार्ग निर्धारित किया गया है।
इस्लामनगर रोड से बहजोई होकर दिल्ली और अलीगढ़ की ओर जाने वाले वाहन इस्लामनगर चौराहा, धनारी, इंदिरा चौक बबराला, नेहरू चौक गुन्नौर और नरोरा पुल के रास्ते भेजे जाएंगे। चौधरी सराय चौराहे संभल से सैदनगली, हसनपुर और गजरौला मार्ग पर किसी भी प्रकार के भारी व्यावसायिक वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी है।
इसके अलावा केसरपुर तिराहा से टी प्वाइंट चौकी अनूपशहर की ओर तथा इंदिरा चौक से जिजौंडा टांडा मार्ग की ओर भी भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। 24 मई की दोपहर 12 बजे से 26 मई की रात 12 बजे तक अनूपशहर और बुलंदशहर की ओर जाने वाले भारी वाहनों के प्रवेश पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
ऐसे वाहन केसरपुर तिराहा रजपुरा, नूरपुर तिराहा, इंदिरा चौक बबराला, नेहरू चौक गुन्नौर और नरोरा पुल के रास्ते अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे। गंगा स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों का संचालन सुचारू रूप से जारी रहेगा।
यह रहेंगे प्रमुख डायवर्जन प्वाइंट
- बबराला थाना क्षेत्र के इंदिरा चौक से
- रजपुरा थाना क्षेत्र के केसरपुर चौराहा से
- रजपुरा थाना क्षेत्र के ही टी प्वाइंट चौकी अनूपशहर पुल से
- रजपुरा थाना क्षेत्र के सिसौना डंडा मेला गेट से
- कोतवाली संभल के चौधरी सराय से
- कोतवाली संभल के वाजिद पुरम बाईपास मुरादाबाद रोड से
- नखासा थाने के खग्गपुरा बाइपास हसनपुर रोड से
- रायसत्ती थाना क्षेत्र के भोलेश्वर पुलिस चौकी से।
यह भी पढ़ें- संभल: गंगा एक्सप्रेसवे पार करना पड़ा भारी, अज्ञात वाहन की टक्कर से पेंटर की मौत; 8 साल पहले छूटा था पत्नी का साथ
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।