विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

संभल में बवाल... स्कूल-इंटरनेट बंद, उपद्रवियों पर लगेगा NSA; अधिकारी पल-पल की ले रहे रिपोर्ट

Published: Sun, 24 Nov 2024 11:00 PM (IST)Updated: Sun, 24 Nov 2024 11:17 PM (IST)

संभल की जामा मस्जिद में हरिहर मंदिर का दावा कराए जा रहे सर्वे के दौरान रविवार सुबह माहौल हिंसक हो ...और पढ़ें

संभल में बवाल से शासन तक खलबली
संभल में बवाल से शासन तक खलबली

जागरण संवाददाता, संभल। शहर की जामा मस्जिद में हरिहर मंदिर का दावा करने के बाद सर्वे को लेकर हुए बवाल से शासन तक में खलबली मच गई। क्योंकि यहां पर चार घंटे तक बेहिसाब पथराव, फायरिंग और आगजनी होने से पुलिस-प्रशासन के अधिकारी भी घायल हुए हैं। चार लोगों की मौत भी हुई है। इसलिए शासन स्तर से प्रकरण की निगरानी चल रही है। इसलिए यहां के अफसराें से रिपोर्ट तलब हो रही है।

दरअसल, संभल पहले से ही संप्रदायिक माहौल को लेकर संवेदनशील की श्रेणी में रहा है। क्योंकि यहां पर मुस्लिम संप्रदाय के लोग अधिक भी हैं। इसलिए प्रदेश में अलग स्थानों पर होने वाले मजहबी विवाद के बाद यहां पर अलर्ट भी जारी किया जाता है। रविवार की सुबह आठ बजे से लेकर 11 बजे तक चले इस बवाल में चार लोगों की मौत, पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों के घायल होने और वाहनों में आग लगाने की खबर जब फैली तो पूरे प्रदेश में हलचल का माहौल बन गया।

न सिर्फ जिलों में अलर्ट जारी किया गया बल्कि शासन के अधिकारियों की नजर भी संभल पर आ टिकीं। शासन स्तर पर बैठने वाले अधिकारी कभी मंडलायुक्त तो कभी जिलाधिकारी से इस प्रकरण की रिपोर्ट तलब करते हुए नजर आए। पुलिस अधीक्षक के द्वारा भी इस मामले के बारे में डीजी दफ्तर को अवगत कराया गया है।

उपद्रवियों पर होगी एनएसए की कार्रवाई: एसपी

पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ने कहा कि जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुए बवाल के बाद कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है। इसके लिए बवाल में घायल हुए पुलिस कर्मियों के बयान भी दर्ज कराए जा रहे हैं। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है और अराजक तत्वों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं।

बवाल में शामिल लोगों के खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने कहा कि घटना के बाद अतिरिक्त फोर्स मंगाया गया है। हालांकि अब शांति व्यवस्था कायम है। मोबाइल की इंटरनेट सर्विस बंद करा दी गई है। दोनों पक्षों की रजामंदी से सर्वे की शुरुआत हुई थी।

दो घंटे तक सबकुछ ठीक चला अचानक कुछ लोगों ने योजना बद्ध तरीके से पुलिस को निशाना बनाते हुए पथराव किया और फायरिंग की जिसमें पीआरओ के पैर में गोली लगी है। पुलिस के वाहनों को भी उपद्रवियों ने निशाना बनाया। अब अराजक तत्वों के की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जाएगा। जो भी इस मामले में संलिप्त पाया जाएगा उसके खिलाफ कठारे कार्रवाई की जाएगी।

मंडल भर में अलर्ट जारी, पुलिस व पीएसी के जवान तैनात

जामा मस्जिद को लेकर हुए बवाल के बाद डीआइजी मुनिराज ने पूरे मंडल में अलर्ट जारी कर दिया है। जहां-जहां पर मस्जिद हैं। वहां पर पुलिस कर्मी तैनात हैं। कुछ स्थानों पर पीएसी के जवान भी पहुंचे हैं। निर्देश दिए गए हैं कि रात में भी पूरी तरह अलर्ट रहे। उधर, इंटरनेट मीडिया पर भी निगरानी होरही है। 

संभल तहसील क्षेत्र में कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों में अवकाश

संभल स्थित जामा मस्जिद में सर्वे के दौरान हुए बवाल को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से एहतियातन सुरक्षा बरती जा रही है। इसी के चलते जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अलका शर्मा ने सोमवार (आज) संभल तहसील क्षेत्र में ब्लाक संभल, असमोली व पंवासा क्षेत्र में स्थित नर्सरी से कक्षा 12 तक के सभी बोर्ड के परिषदीय विद्यालयों के साथ सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, मान्यता प्राप्त मदरसों में भी अवकाश किया है, जिसके चलते सभी स्कूल बंद रहेंगे।

ये भी पढ़ें - Sambhal Jama Masjid: 48 साल पहले भी मस्जिद को लेकर बवाल की आग में झुलसा था संभल, पढ़िए पूरा किस्सा