विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बारिश और तेज हवा बनी काल: ई-रिक्शा पर गिरा विशाल पाखड़ का पेड़, 3 बुलडोजर से 1 घंटे बाद निकला चालक का शव

Published: Fri, 09 Oct 2026 04:31 PM (IST)

संभल में तेज हवा और बारिश के कारण एक विशाल पेड़ ई-रिक्शा पर गिर गया, जिससे चालक भोलू की मौके ...और पढ़ें

HighLights

  1. तीन बुलडोजर की मदद से हटाया गया पेड़, टाटा मैजिक भी दबा

जागरण संवाददाता, संभल। कस्बे में शुक्रवार को तेज हवा और बारिश के दौरान बड़ा हादसा हो गया। धर्मशाला के नजदीक बारिश और तेज हवा से बचने को चालक ई-रिक्शा को लेकर पाखड़ के पुराने पेड़ के नीचे खड़ा हो गया। इसी दौरान पेड़ ई-रिक्शा पर गिर गया, जिससे चालक की दबकर मौत हो गई।

करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद तीन बुलडोजर की मदद से पेड़ हटाकर शव निकाला गया। वहीं क्षेत्र में एक अन्य स्थान पर भी यूकेलिप्टस का पेड़ टाटा मैजिक पर गिरने से वह भी क्षतिग्रस्त हो गया।

असमोली निवासी भोलू ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। शुक्रवार की दोपहर तेज हवा के साथ बारिश होने लगी तो वह बचने के लिए धर्मशाला के नजदीक पाखड़ के पेड़ के नीचे ई-रिक्शा खड़ी कर ली।

WhatsApp Image 2026-10-09 at 3.45.22 PM

इसी दौरान तेज हवा के चलते पुराना पेड़ अचानक ई-रिक्शा के ऊपर गिर पड़ा। इससे भोलू पेड़ के नीचे दब गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पेड़ गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।

हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू कराया। पेड़ काफी बड़ा होने के कारण उसे हटाने में परेशानी आई। इसके बाद तीन बुलडोजर की मदद से पेड़ को काटकर हटाने का काम शुरू किया गया।

करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पेड़ हटाकर भोलू के शव को बाहर निकाला जा सका। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। परिवार के कमाने वाले सदस्य की मौत से स्वजन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

दूसरी घटना में असमोली निवासी इकरार का टाटा मैजिक गजेंद्र सिंह की मिस्त्री की दुकान पर खड़ा था। इसी दौरान दुकान के पास खड़ा यूकेलिप्टस का पेड़ अचानक वाहन के ऊपर गिर गया।

पेड़ गिरने से उसके दोनों टायर फट गए। इससे वाहन को काफी नुकसान हुआ। तेज हवा के दौरान पेड़ गिरने की इन घटनाओं से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा।

यह भी पढ़ें- हिंदी में आदेश... अंग्रेजी में इलाज: संभल में डिप्टी सीएम के निर्देश बेअसर, अस्पतालों में पर्चों पर दवा-जांच के नाम अंग्रेजी में