विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सांसद के डॉक्टर बहनोई पर नर्स से दुष्कर्म का आरोप, 3 साल तक ब्लैकमेल कर किया शोषण

Published: Sat, 28 Mar 2026 05:00 AM (GMT+05:30)

संभल में सांसद जियाउर्रहमान बर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर एक नर्स ने दुष्कर्म और यौन शोषण का गंभीर ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक चित्र

प्रतीकात्मक चित्र

HighLights

  1. - ब्लैकमेल कर तीन साल तक दुष्कर्म व गर्भपात कराने का आरोप

संवाद सहयोगी, संभल। सांसद जियाउर्रहमान बर्क के डाक्टर बहनोई पर नर्स के साथ शोषण और दुष्कर्म का आरोप लगा है। पीड़ित का कहना है कि उसे नशीली दवा देकर अश्लील वीडियो बनाई और तीन साल तक ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया जाता रहा। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर तहरीर के आधार पर आरोपित डाक्टर और उसके पिता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

नखासा थाना क्षेत्र के दीपा सराय के गैरतपुरा निवासी सांसद के बहनोई डा. जैद वारसी गवां रोड पर चौधरी सराय में बिस्मिल्लाह नाम से अस्पताल चलाते हैं। मुरादाबाद जनपद के कुंदरकी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने शिकायत में बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह नौकरी कर अपने घर का खर्च चलाती है।

सात दिसंबर 2022 को उसने बिस्मिल्लाह अस्पताल में रूप में काम शुरू किया था। अस्पताल संचालक डा. जैद ने उसे अस्पताल के ऊपर ही रहने के लिए कमरा भी उपलब्ध कराया था। आरोप है कि डा. जैद वारसी शुरू से ही उस पर गलत नजर रखता था।

15 दिसंबर 2022 को युवती की तबीयत खराब होने पर डा. जैद उसके कमरे में आया और दवा देने के बहाने उसे नशीली दवा खिला दी। जिसके बाद बेहोशी की हालत में उसके अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए।

अगले दिन होश में आने पर डाक्टर ने फोटो और वीडियो दिखाकर धमकाया कि यदि उसने किसी को बताया तो उसे नौकरी से निकाल देगा और वीडियो प्रसारित कर देगा। इसके बाद वह लगातार उसे ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करता रहा। पीड़ित का आरोप है कि डाक्टर ने कई बार उसके साथ मारपीट भी की और गर्भ ठहरने पर जबरन गर्भपात कराया।

बताया कि डा. जैद उसे नैनीताल, हल्द्वानी, बरेली और रामपुर जैसे शहरों में भी ले गया, वहां उसके साथ दुष्कर्म करता था। यह सिलसिला 19 अगस्त 2024 तक चलता रहा। इसके बाद युवती ने अस्पताल की नौकरी छोड़ दी और मुरादाबाद में काम करने लगी, लेकिन डाक्टर लगातार उसे धमकाकर शोषण करता रहा।

बताया कि दो अक्टूबर 2025 को डाक्टर ने उसे संभल बुलाकर फिर दुष्कर्म किया और गर्भ निरोधक गोलियां भी खिलाईं। लगातार शोषण और दवाओं के असर से युवती की तबीयत बिगड़ गई और वह डिप्रेशन में चली गई। जब पीड़ित ने पूरी घटना अपनी मां को बताई तो वह उसे लेकर अस्पताल पहुंचीं।

वहां डा. जैद और उसके पिता ने गाली-गलौज कर उन्हें भगा दिया। पीड़िता अपनी मां के साथ कोतवाली पहुंची और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित डा.जैद वारसी और उसके पिता मोहम्मद असलम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

वहीं जब सांसद जियाउर्रहमान बर्क और अस्पताल संचालक डा. जैद वारसी से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उनका फोन नहीं उठ सका। एएसपी कुलदीप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।


यह भी पढ़ें- संभल: किशोरी से दरिंदगी मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दोषी रिजवान को मिली उम्रकैद