विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सतयुगीन मान्यता वाले कुरुक्षेत्र तीर्थ को मिलेगी नई पहचान, 1.75 करोड़ से कायाकल्प, 46% काम पूरा; बढ़ेंगी श्रद्धालुओं की सुविधाएं

Published: Mon, 02 Nov 2026 07:52 PM (IST)

संभल के प्राचीन कुरुक्षेत्र तीर्थ का 1.75 करोड़ रुपये की लागत से कायाकल्प किया जा रहा है, जिसका 46% से ...और पढ़ें

संभल में कुरुक्षेत्र तीर्थ के मुख्य द्वार का प्रस्तावित माडल। सौ. सूचना विभाग

संभल में कुरुक्षेत्र तीर्थ के मुख्य द्वार का प्रस्तावित माडल। सौ. सूचना विभाग 

HighLights

  1. चेंजिंग रूम और टॉयलेट ब्लॉक तैयार, प्रवेश द्वार और कुंड के सुंदरीकरण से बढ़ेंगी श्रद्धालुओं की सुविधाएं

संवाद सहयोगी, बहजोई (संभल)। प्राचीन धार्मिक धरोहरों को संरक्षित कर पर्यटन के नए केंद्र के रूप में विकसित करने पहल संभल में भी आकार ले रही है। सतयुगीन यज्ञ परंपरा और पापनाशिनी कुंड की धार्मिक मान्यताओं से जुड़े कुरुक्षेत्र तीर्थ का 1.75 करोड़ रुपये से कायाकल्प कराया जा रहा है।

यहां श्रद्धालुओं को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ प्राचीन स्वरूप और आध्यात्मिक पहचान को संरक्षित करने पर जोर दिया जा रहा है। परियोजना के तहत अब तक 46 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा हो चुका है।

चेंजिंग रूम और टायलेट ब्लाक का निर्माण अंतिम चरण में पहुंच गया है, जबकि मुख्य प्रवेश द्वार की स्लैब ढलाई पूरी होने के बाद फिनिशिंग का काम तेज कर दिया गया है।

पर्यटन विभाग की राज्य योजना के अंतर्गत 175.20 लाख रुपये की परियोजना को आठ सितंबर 2025 को प्रशासनिक स्वीकृति मिली थी। शासन से अब तक 70 लाख रुपये अवमुक्त किए जा चुके हैं।

30 जनवरी 2026 से शुरू हुए कार्य में पेवर ब्लाक, रेड सैंड स्टोन फ्लोरिंग और कुंड के सुंदरीकरण सहित अन्य साइट डेवलपमेंट के काम हो रहे हैं। परियोजना प्रबंधक राकेश कुमार राजा ने बताया कि अवशेष कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरे कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

दशहरा मेले और महाशिवरात्रि पर जुटते हैं श्रद्धालु

कुरुक्षेत्र तीर्थ में प्रतिवर्ष दशहरा मेला, वार्षिक भंडारा और महाशिवरात्रि के आयोजन होते हैं। इन अवसरों पर दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंचते हैं। परिसर में भगवान शिव और संकटमोचन हनुमान मंदिर भी हैं। विकास के बाद धार्मिक आयोजनों में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

 

संभल की धार्मिक और पौराणिक धरोहरों का संरक्षण प्राथमिकता है। कुरुक्षेत्र तीर्थ के विकास से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और जिले के पर्यटन को नई पहचान मिलेगी। निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ पूरा कराया जाएगा।

- अंकित खंडेलवाल, डीएम, संभल।


यह भी पढ़ें- दीपावली की खुशियों पर अंधेरे का साया: 35 लाख बकाये पर संभल में 550 कनेक्शन कटे

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।