विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

संभल में तीर्थ की दीवार पर मीट पोस्टर लगाने वाला होटल संचालक जाकिर गिरफ्तार, पुलिस ने किया चालान

Published: Sat, 04 Apr 2026 06:45 AM (GMT+05:30)

संभल के हयातनगर थाना क्षेत्र में महामृत्युंजय तीर्थ की दीवार पर मीट की दुकान का पोस्टर लगाने वाले होटल संचालक जाकिर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, जागरण, संभल। हयातनगर थाना क्षेत्र में महामृ़त्युंजय तीर्थ की दीवार पर मीट की दुकान का पोस्टर लगाने वाले आरोपित होटल संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान किया।

थाना क्षेत्र के सरायतरीन स्थित महामृत्युंजय तीर्थ पर गुरुवार की सुबह श्री बाला जी सेवा समिति की ओर से हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर हवन कार्यक्रम चल रहा था, जिसमें बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। मौजूद श्रद्धालुओं ने जैसे ही पोस्टर पर नजर डाली, उनमें आक्रोश फैल गया।

लोगों ने इसे धार्मिक भावनाओं को आहत करने की कोशिश बताते हुए विरोध जताया और पोस्टर को फाड़ दिया। मौके पर कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन गई और हंगामा शुरू हो गया।

सूचना मिलते ही हयातनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने तुरंत जांच शुरू करते हुए आसपास के लोगों से पूछताछ की। जांच के दौरान सरायतरीन में नानवेज होटल संचालित करने वाले दीपा सराय निवासी जाकिर का नाम सामने आया।

पुलिस ने जाकिर को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने पोस्टर लगाने की बात कबूल कर ली। थानाध्यक्ष उमेश कुमार सोलंकी ने बताया कि आरोपित जाकिर के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया।

यह भी पढ़ें- संभल में कैंची घोंपकर पत्नी की हत्या करने वाला पति ग‍िरफ्तार, पुल‍िस को बताई मर्डर की वजह