संभल में हरिहर मंदिर पदयात्रा में हंगामा: महंत ऋषिराज गिरी के समर्थकों ने तोड़े बैरियर, धक्का-मुक्की में गिरे पुलिसकर्मी
संभल में महंत ऋषिराज गिरी के समर्थकों ने हरिहर मंदिर पदयात्रा निकालने का प्रयास किया, जिसे पुलिस ने रोका। इस ...और पढ़ें
HighLights
हरिहर मंदिर पदयात्रा निकालने का पूरा प्रयास, एक घंटे तक जमकर हंगामा
जागरण संवाददाता, संभल। कैलादेवी मंदिर से हरिहर मंदिर पदयात्रा निकालने के लिए महंत ऋषिराज गिरी व उनके समर्थकों ने काफी प्रयास किया मगर, पुलिस-प्रशासन ने सफल नहीं होने दिया। स्थिति यह बनी कि महंत के समर्थकों ने पुलिस के बेरियर को हटाकर फेंक दिया। इस दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की भी हुई। जिससे कई पुलिस कर्मी गिर गए।
इससे काफी देर तक हंगामे का माहौल बना रहा। हालांकि बाद में सीओ कुलदीप सिंह और एसडीएम विकाश चंद्र ने महंत को समझाया। फिर पदयात्रा निकलने का निर्णय बदला और कैलादेवी मंदिर की ही परिक्रमा करने के बाद माहौल शांत हो गया।

गौरतलब है कि 19 नवंबर 2024 को संभल की शाही जामा मस्जिद बनाम हरिहर मंदिर विवाद को लेकर न्यायालय में वाद दायर किया गया था। इसके बाद 24 नवंबर को मस्जिद के सर्वे के दौरान संभल में हिंसा भड़क गई थी।
पिछले वर्ष भी पदयात्रा निकालने का प्रयास किया गया था, लेकिन प्रशासन ने इसकी अनुमति नहीं दी थी। इस बार 19 नवंबर को पदयात्रा निकालने के ऐलान के बाद से ही पुलिस-प्रशासन सतर्क रहा।

दोपहर 12 बजे भीड़ जुट गई। फिर महंत समर्थकों के साथ मंदिर से बाहर निकले और मुख्य चौराहे पर पहुंच गए। यहां पर पुलिस ने रोका तो समर्थकों ने ने बेरियर को हटाक फेंक दिया।
फिर पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो धक्का-मुक्की हो गई। नारेबाजी भी हुई। इसके बाद समर्थक और महंत को समझाया कि मामला कोर्ट में विचाराधीन है। इसलिए ऐसा नहीं किया जाएगा।

इससे माहौल बिगड़ने का खतरा है। इसके बाद मामला शांत हुआ। फिर कैलादेवी मंदिर की परिक्रमा की। फिर संबोधन के बाद मामला शांत हो गया।
यह भी पढ़ें- विवादों के बीच संभल में 'हरिहर मंदिर पदयात्रा' का ऐलान; पुलिस की नाकाबंदी, चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात