विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तीन साल बाद घर में गूंजी थी बेटी की किलकारी, कुछ ही घंटे बाद हुई मौत; सदमे में पिता ने भी दी जान

By Saurabh PrajapatiEdited By: Sakshi Gupta
Published: Tue, 24 Nov 2026 11:57 AM (GMT+05:30)

संभल में तीन साल बाद जन्मी बेटी की कुछ घंटों बाद मौत से पिता प्रवीन गहरे सदमे में आ गया। अगले ही दिन उसने पत्नी की साड़ी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए इस तस्वीर को AI टूल Gemini की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए इस तस्वीर को AI टूल Gemini की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. तीन साल बाद जन्मी बेटी की कुछ घंटों में मौत।

  2. नवजात की मौत से सदमे में पिता ने की आत्महत्या।

  3. संभल के खानूपुरा गांव में परिवार पर टूटा दुख।

जागरण संवाददाता, संभल। तीन साल तक जिस घर में औलाद की किलकारी गूंजने का इंतजार था, वहां बेटी के जन्म ने खुशियों की नई उम्मीद जगाई थी।

परिवार को लगा था कि अब सूना आंगन नन्हीं किलकारियों से गूंजेगा, लेकिन किस्मत ने ऐसी करवट ली कि खुशियां चंद घंटों में मातम में बदल गईं।

बेटी के जन्म के कुछ घंटे बाद ही नवजात ने दम तोड़ दिया। औलाद को खोने का सदमा पिता प्रवीन बर्दाश्त नहीं कर सका। अगले ही दिन उसने घर के कमरे में पत्नी की साड़ी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दो दिन के भीतर नवजात और पिता की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

कैलादेवी थाने के खानूपुरा गांव निवासी प्रवीन खेतीबाड़ी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। करीब तीन साल पहले उसकी शादी गांव बागड़पुरइम्मा निवासी ममता से हुई थी। शादी के बाद से ही दंपती को संतान का इंतजार था। रविवार को ममता ने मायके में बेटी को जन्म दिया तो परिवार में खुशियां छा गईं।

हालांकि, यह खुशी ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी। जन्म के कुछ घंटे बाद ही नवजात की मौत हो गई। बेटी को खोने की खबर से प्रवीन गहरे सदमे में आ गया। सोमवार को उसके स्वजन खेत पर गए हुए थे।

घर में अकेला प्रवीन कमरे में पहुंचा और छत के कुंडे से पत्नी की साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार सुबह को स्वजन ने बिना पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

यह भी पढ़ें- गाजीपुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में बनेगा नीकू-पीकू वार्ड, बीमार नवजातों को मिलेगा बेहतर इलाज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।