विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

संभल में सर्जरी के दौरान गभर्वती की आंत कटी, डॉक्टर पर लगा 9.25 लाख का जुर्माना

Published: Wed, 11 Nov 2026 12:23 AM (GMT+05:30)

चंदौसी में सर्जरी के दौरान गर्भवती महिला की आंत कटने के मामले में जिला उपभोक्ता आयोग ने डॉक्टर को लापरवाही का दोषी माना है।

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. गर्भवती महिला की सर्जरी के दौरान आंत में कट लगा।

  2. जिला उपभोक्ता आयोग ने चिकित्सक को दोषी ठहराया।

  3. डॉक्टर और बीमा कंपनी को ₹9.25 लाख देने का आदेश।

संवाद सहयोगी, संभल। चंदौसी में सर्जरी के दौरान गर्भवती महिला की आंत कटने के मामले में जिला उपभोक्ता प्रतितोष आयोग ने महिला चिकित्सक को लापरवाही का दोषी माना है। आयोग ने चिकित्सक को 4.25 लाख रुपये चिकित्सा खर्च, सात प्रतिशत वार्षिक ब्याज और पांच हजार रुपये वाद व्यय अदा करने का आदेश दिया है। वहीं, चिकित्सक की बीमा कंपनी को पांच लाख रुपये क्षतिपूर्ति देने के निर्देश दिए हैं।

अधिवक्ता पारस वार्ष्णेय ने बताया कि चंदौसी के मुहल्ला हाथीखाना निवासी भावना पत्नी गौरव गुप्ता को 11 फरवरी 2025 को प्रसव पीड़ा हुई थी। स्वजन उन्हें मुंसिफ रोड स्थित मदर एंड चाइल्ड हेल्थ केयर सेंटर ले गए। वहां चिकित्सक स्मिता बंसल ने पहले सामान्य प्रसव होने की बात कही, लेकिन अगले दिन ऑपरेशन करना पड़ा।

12 फरवरी को महिला ने बेटे को जन्म दिया। आरोप है कि सर्जरी के बाद महिला के पेट में तेज दर्द और सूजन बढ़ने लगी। शिकायत करने पर चिकित्सक ने ध्यान नहीं दिया और स्वजन से अभद्र व्यवहार किया। हालत बिगड़ने पर 14 फरवरी को महिला को मुरादाबाद के एशियन विवेकानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वहां दोबारा आपरेशन के दौरान पता चला कि महिला की आंत में तीन सेंटीमीटर का कट लगा है। 18 मार्च 2025 को चिकित्सा खर्च नहीं मिलने पर महिला ने अधिवक्ता के माध्यम से जिला उपभोक्ता प्रतितोष आयोग में परिवाद दायर किया। चिकित्सक ने लापरवाही से इनकार किया, लेकिन 24 अक्टूबर 2026 को आयोग ने डिस्चार्ज समरी के आधार पर उन्हें सेवाओं में कमी का दोषी मानते हुए यह आदेश दिया।

यह भी पढ़ें- संभल में राशिद अल्वी बोले- सपा और कांग्रेस मिलकर लड़ेंगी चुनाव, शीर्ष नेतृत्व करेगा सीटों का फैसला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।