विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पेट्रोल पंप के खाते में साइबर ठगी का पैसा! कमीशन के खेल में सेल्समैन समेत 5 गिरफ्तार, ऐसे चल रहा था नेटवर्क

Published: Mon, 05 Oct 2026 03:50 PM (IST)

संभल में साइबर पुलिस ने एक बड़े ऑनलाइन धोखाधड़ी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है, जिसमें पेट्रोल पंप के लेनदेन खातों ...और पढ़ें

HighLights

  1. भोले-भाले लोगों के खाते और सिम लेकर साइबर ठगों को उपलब्ध कराने का भी आरोप

संवाद सहयोगी, बहजोई (संभल)। पेट्रोल पंप के लेनदेन खातों में आनलाइन फ्राड की रकम डलवाकर कमीशन के बदले नकदी उपलब्ध कराने वाले नेटवर्क का साइबर पुलिस ने पर्दाफाश किया है, जिसमें पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

दरअसल, दो अक्टूबर को दुर्गा फिलिंग स्टेशन, संभल-अनूपशहर मार्ग खिरनी के संचालक ऋषभ रस्तौगी ने शिकायत की थी कि पेट्रोल पंप पर तैनात सेल्समैन मनु शर्मा कमीशन लेकर खाते में फ्राड की रकम डलवाने के बाद नकदी उपलब्ध करा रहा है।

इस पर साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए मनु शर्मा निवासी सारंगपुर थाना कैला देवी, आदित्य निवासी मलक शाहपुर चामरान हज़रतनगर गढ़ी, प्रशांत सिंह राघव निवासी पंवासा थाना बहजोई, नरेंद्र कुमार निवासी मडलाइ थाना राय सत्ती और सुनील कुमार निवासी कुआखेड़ा थाना बिलारी जनपद मुरादाबाद को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में मनु ने आदित्य के साथ मिलकर पेट्रोल पंप के खाते में साइबर ठगी की रकम डलवाकर नकदी देने की बात स्वीकार की। आदित्य ने बताया कि वह प्रशांत सिंह राघव और गौतम वार्ष्णेय निवासी बहजोई के लिए काम करता था।

जिसका संपर्क राजस्थान और दिल्ली में बैठकर साइबर ठगी करने वाले गिरोह से सामने आया है। गौतम वार्ष्णेय पेट्रोल पंपों पर एटीएम कार्ड स्वाइप कराकर साइबर ठगी की रकम नकद लेकर उन्हें देता था।

इसके साथ ही भोले-भाले लोगों को लालच देकर उनके बैंक खाते खुलवाने, केवाईसी कराने और उनके नाम पर सिम लेकर साइबर ठगों को उपलब्ध कराने का काम भी किया जाता था।

प्रशांत ने बताया कि वह गौतम के साथ मिलकर साइबर ठगी के लिए खाते खुलवाकर रकम एकत्र करता और मोबाइल सिम राजस्थान में सक्रिय साइबर ठगों को उपलब्ध कराता था।

जांच में जनता पेट्रोल पंप के सेल्समैन नरेंद्र और एवन पेट्रोल पंप के सेल्समैन सुनील की भी इसी नेटवर्क में संलिप्तता सामने आई।प्रशांत के खिलाफ बरेली में भी वर्ष 2020 में धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज और आइटी एक्ट का मुकदमा भी दर्ज है।

यह भी पढ़ें- संभल हिंसा: सुप्रीम कोर्ट से NSA रद होते ही देर रात जेल से बाहर आया मुल्ला अफरोज, पुलिस की कड़ी निगरानी