विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

घर में चल रही थी बहन की गोदभराई की रस्म, उधर कमरे में बड़े भाई ने लगा लिया फंदा; पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप

Published: Fri, 13 Nov 2026 05:57 PM (IST)

बनियाठेर के बेहटा साहू गांव में बहन की गोदभराई के दौरान एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जहां ...और पढ़ें

एआई इमेज

एआई इमेज

HighLights

  1. संभल के बनियाठेर थाना क्षेत्र के बेहटा साहू गांव की घटना

संवाद सहयोगी, चंदौसी (संभल)। बनियाठेर के गांव बेहटा साहू में गुरुवार शाम एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। बहन की गोदभराई की रस्म के दौरान हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। एक तरफ जहां स्वजन ने आत्महत्या की बात कही है, वहीं मृतक की पत्नी ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है।

बेहटा साहू गांव निवासी प्रेम किशोर पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। गुरुवार को प्रेमकिशोर की बहन की गोदभराई का कार्यक्रम था। स्वजन के अनुसार, शाम के समय घर में रस्में निभाई जा रही थीं।

इसी दौरान प्रेमकिशोर ने कमरे में कुंडे से दुपट्टे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। गली से गुजर रहे लोगों ने खिड़की से घटना देखी तो शोर मचाया।

ग्रामीणों ने आनन-फानन में दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारा और तुरंत नरौली व चंदौसी के अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फारेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। मृतक की पत्नी गुड़िया ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी।

जबकि अन्य स्वजन ने आत्महत्या की बात बताई। एसओ बोबिंद्र कुमार ने बताया कि युवक की फंदा लगाने से मौत की सूचना मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- संभल की ऐतिहासिक 24 कोसीय परिक्रमा शुरू: 68 तीर्थ और 19 कूपों के दर्शन के लिए उमड़ा आस्था का सैलाब

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।