विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चलती कार से सिर बाहर निकालना पड़ा भारी: उल्टी आते ही खिड़की खोली, ट्रैक्टर ने मारी टक्कर; महिला की दर्दनाक मौत

Published: Wed, 04 Nov 2026 06:59 PM (IST)

संभल में फरीदाबाद से लौट रही एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। उल्टी आने पर कार की खिड़की से ...और पढ़ें

मृतक दोजवती की फाइल फोटो

मृतक दोजवती की फाइल फोटो

HighLights

  1. फरीदाबाद से बेटी की दवा लेकर लौट रही थी महिला, मासूम बेटी के सिर से उठा मां का साया

जागरण संवाददाता, संभल। फरीदाबाद से मासूम बेटी की दवा लेकर पति के साथ लौट रही महिला को उल्टी आई तो कार की खिड़की से सिर बाहर निकाला। तभी हैरो लगे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मृत्यु हो गई।

बहजोई के गांव पूरा मझौला निवासी दोजवती, पति बिन्टू सिंह और बेटी पल्लवी के साथ कार द्वारा फरीदाबाद से लौट रही थी। बुधवार को लगभग 10.30 बजे कार बबराला की तरफ जाते वक्त गांव भगता नगला के पास पहुंची तो दोजवती को उल्टी आ गई।

उन्होंने सिर कार की खिड़की से बाहर निकाला, तभी सामने से आ रहे हैरो लगे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं।

आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुन्नौर ले जाया गया। जहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मासूम पल्लवी के सिर से मां का साया उठ गया। स्वजन भी बिलखते रहे।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर चला गया। थानाध्यक्ष बबराला लवनीश चौधरी ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- पकड़ने गए तो खुद ही शिकार बन गए! संभल में जाल से छूटकर कुत्ते का तांडव, सभासद समेत 2 को काटा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।