विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

संभल में सरकारी जमीन पर बने इमामबाड़ा और ईदगाह पर चला बुलडोजर, पांच थानों की पुलिस और PAC तैनात

Published: Thu, 16 Apr 2026 12:22 PM (IST)

संभल जिले के बिछौली गांव में सरकारी जमीन पर बने इमामबाड़ा और ईदगाह पर गुरुवार को बुलडोजर चला।

HighLights

  1. संभल में सरकारी जमीन पर इमामबाड़ा-ईदगाह ध्वस्त।

  2. चार बुलडोजरों से 14.75 बीघा अवैध कब्जा हटाया।

  3. विरोध के बावजूद भारी पुलिस बल की तैनाती में कार्रवाई।

जागरण संवाददाता, संभल। कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव बिछौली में सरकारी खाद के गड्ढों व पशुचर की भूमि पर अवैध निर्माण करके ईदगाह व इमामबाड़ा बना लिया गया था।

कीब तीन माह पहले पैमाइश के बाद नोटिस जारी किए गए, लेकिन किसी ने कोई जवाब नहीं दिया। ऐसे में तहसीलदार न्यायालय की ओर से बेदखली के आदेश दे दिए गए थे।

गुरुवार की सुबह को राजस्व विभाग की टीम भारी पुलिस बल व पीएसी जवानों के साथ गांव में पहुंची। जहां चार बुलडोजर की मदद से अतिक्रमण को ध्वस्त करने का काम शुरू कर दिया गया।

क्षेत्र के चंदौसी मार्ग स्थित गांव बिछौली में गुरुवार की सुबह को एसडीएम निधि पटेल के निर्देशन व नायब तहसीलदार दीपक जुरैल के नेतृत्व में दो राजस्व निरीक्षक व सात लेखपालों की टीम पहुंची।

टीम द्वारा पूर्व में गाटा संख्या 1240 के खाद के गड्ढे की रकबा 0.166 हेक्टेयर (करीब ढाई बीघा) बने इमामबाडा तथा गाटा संख्या 1242 के पशुचर की रकबा 0.766 हेक्टेयर (करीब सवा 12 बीघा) भूमि पर बने ईदगाह को चिह्नित किया।

WhatsApp Image 2026-04-16 at 12.13.59 PM

मौके पर लोगों ने किया विरोध

उसके बाद मौके पर मौजूद चार बुलडोजर की मदद से अवैध निर्माण को ध्वस्त करने का कार्य शुरू कर दिया गया। इमामबाडा और ईदगाह के निर्माण ध्वस्त किए जाने की जानकारी के बाद काफी संख्या में ग्रामीणों की मौके पर भीड़ लग गई।

ऐसे में मौके पर मौजूद पुलिस व पीएसी जवानों ने भीड़ को मौके से खदेड़ दिया। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से पांच थानों की पुलिस के साथ ही भारी संख्या में पुलिस बल और एक कंपनी पीएसी व आरआरएफ को तैनात किया गया था। इस बीच डीएम एसपी ने भी मौके पर पहुंचकर कार्रवाई का जायजा लिया।

एसडीएम निधि पटेल ने बताया कि सरकारी आरक्षित दो गाटा संख्या की भूमि पर अवैध कब्जा कर निर्माण कर लिया गया था। तहसीलदार न्यायालय की ओर से इस मामले में बेदखली के आदेश दिए गए थे।

जिसका आज राजस्व विभाग की टीम द्वारा पुलिस बल की मौजूदगी में अनुपालन कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब सुबह टीम गांव में पहुंची तो इमामबाड़ा की रेलिंग को गांव के लोग स्वयं ही तोड़ रहे थे।

यह भी पढ़ें- विवाहिता की हत्या मामले में आरोपित के घर के चला बुलडोजर, गिरफ्तारी के बाद भेजा गया जेल