विवाहिता की हत्या मामले में आरोपित के घर के चला बुलडोजर, गिरफ्तारी के बाद भेजा गया जेल
मल्लावां में एकतरफा प्यार में विवाहिता शिल्पी कुशवाहा की हत्या के आरोपी ऋषभ के घर पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाया। ...और पढ़ें

मल्लावां में हत्यारोपित रिषभ द्विवेदी के घर पर चलता बुलडोजर। जागरण

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, मल्लावां। एक तरफा प्यार में विवाहिता की हत्या करने वाले आरोपित के घर पर मंगलवार की शाम पुलिस व प्रशासन ने बुलडोजर चलवाया। ग्राम समाज की भूमि पर बनी एक दीवार, गेट व शौचालय को गिरवा दिया। देर रात पुलिस ने राघौपुर के पास से आरोपित को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त फावड़ा बरामद कर जेल भेज दिया है।
मल्लावां के ग्राम गढ़ी रसूलपुर की शिल्पी कुशवाहा का पति से तलाक का मुकदमा चल रहा था। कई साल से शिल्पी मायके में थी। सोमवार की शाम एक तरफा प्यार में गांव के ऋषभ ने फावड़े से गला काटकर हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देकर आरोपित फरार हो गया था।
एसपी अशोक कुमार मीणा ने घटनास्थल का निरीक्षण कर छह टीमें गठित कर आरोपित की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। आरोपित के विरुद्ध 25 हजार का इनाम घोषित किया था।
तहसील प्रशासन भी आरोपित पर शिकंजा कसने के लिए सरकारी भूमि कब्जे की जांच कर रहा था। देर शाम तहसील प्रशासन ने आरोपित के घर पर बुलडोजर चलवाया।
ग्राम समाज की भूमि पर बनी एक दीवार, मुख्य गेट, शाैचालय को गिरवा दिया है। मंगलवार की शाम को पुलिस टीम ने राघौपुर के पास से आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपित की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त फावड़ा,खून से सने कपड़े बरामद किए। कोतवाल शिवाकांत पाण्डेय ने बताया कि आरोपित को जेल भेज दिया गया है। आरोपित के पिता की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
