विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सावधान! संभल से पाकिस्तान भेजी जा रही थी खाटू श्याम मंदिर की तस्वीरें? इरम के जासूसी जाल का बड़ा खुलासा

Published: Fri, 20 Mar 2026 06:45 AM (IST)

संभल में इरम नामक महिला ने जासूसी का एक बड़ा नेटवर्क खड़ा किया, जिसमें 200 से अधिक महिलाएं जुड़ी थीं। ...और पढ़ें

इरम । सौ ग्रामीण

इरम । सौ ग्रामीण

सौरव प्रजापति, संभल। यूं तो इरम पढ़ी-लिखी नहीं है लेकिन, जासूसी के प्रकरण में वह काफी माहिर बताई जा रही है। यही वजह है कि वह डेढ़ साल से न सिर्फ सक्रिय भूमिका निभा रही थी बल्कि उसने ही 200 से अधिक महिलाओं को जोड़कर एक बड़ा नेटवर्क खड़ा किया है। जिनसे वह वाट्सएप ग्रुप पर बात करती और फिर उसने सार्वजनिक स्थानों के फोटो-वीडियो मुहैया करती थी।

इस तरह का इनपुट मिलने के बाद संभल की एटीएस ने उसके मायके व ससुराल में रहने वाली उन महिलाओं की कुंडली खंगालने का काम शुरू किया है। जो, उसके संपर्क में रहती है। उनके मोबाइल फोन नंबर भी एटीएस जुटा रही है। ताकि उनकी गतिविधियों के बारे में अपडेट मिल सके।

पता चला है कि जिस वाट्सग्रुप में इरम सक्रिय रहती थी, उसका नाम दीन-ए-इलाही है। इस ग्रुप में अलग-अलग जगहों की 200 से अधिक महिलाएं जुड़ी हुई हैं। अब उन महिलाओं के बारे में पता लगाया जा रहा है कि आखिर वह महिलाएं कहां की हैं और उसका बैकग्राउंड कैसा है। संभल की एटीएस भी इस कार्य में लगी हुई है।

टीम अब उसकी ससुराल और मायके में संपर्क में रहने वाली महिलाओं की कुंडली भी खंगाल रही है। उधर, यह भी दिखवाया जा रहा है कि इरम के द्वारा संभल में कौन-कौन से स्थान के फोटो वीडियो पाकिस्तान के एजेंट को शेयर किए गए हैं। हालांकि अभी तक इसकी कोई जानकारी एटीएस को नहीं मिली है।

पाकिस्तान को इस गिरोह के द्वारा खाटू श्याम मंदिर का फोटो भेजने की बात सामने आई है। खास बात यह भी है कि पाकिस्तान के गैंगस्टर से इरम का प्रेम-प्रसंग होने का तथ्य भी सामने आया है। लेकिन, इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती है।

बता दें कि 13 मार्च की दोपहर को मुहल्ला दीपा सराय के गैरतपुत स्थित ससुराल से मायके जाते समय महिला इरम को गाजियाबाद की कौशांबी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जिस समय पुलिस इरम को पकड़ने के लिए पहुंची थी, तब भी वह किसी से वीडियो काल पर बात कर रही थी। जिससे वह बात हो रही थी वो व्यक्ति दूसरे देश के होने की आशंका है।

आज फिर मिलाई के लिए जाएंगे इरम के स्वजन

डासना जेल में बंद इरम के मायके वाले पिछले दो दिन से उससे मिलाई करने के लिए कोशिश कर रहे हैं मगर, मुलाकात नहीं हो पा रही थी। इरम की मां कमर जहां और फुफेरा भाई समसीर सोमवार को भी गए थे लेकिन, तब भी बैरंग लौट आए थे।

इससे पहले मंगलवार को भी इरम के पिता रिसालत हुसैन, मां और फुफेरा भाई गए थे, तब भी मुलाकात नहीं हुई है। अब तीसरी बार फिर शुक्रवार को जाएंगे। क्योंकि जेल प्रशासन की तरफ से शुक्रवार को ही मिलाई करवाने का आश्वासन दिया था।

 

यह भी पढ़ें- संभल से गाजियाबाद और फिर पाकिस्तान तक तार! शादी के 3 साल बाद 'जासूसी' के आरोप में क्यों फंसी इरम?