संभल से गाजियाबाद और फिर पाकिस्तान तक तार! शादी के 3 साल बाद 'जासूसी' के आरोप में क्यों फंसी इरम?
गाजियाबाद पुलिस ने संभल की इरम को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया है। उस पर पाकिस्तानी समेत विदेशी नंबरों ...और पढ़ें

शाने इरम
HighLights
दीपा सराय में ससुराल, ऐंचोड़ा कम्बोह में मायका, साढ़े तीन साल पहले हुआ ट्रक चालक से हुआ निकाह
एटीएस सहित स्थानीय खुफिया एजेंसियां इनपुट जुटाने में लगीं, कुछ दिन पहले संभल आई थी इरम
जागरण संवाददाता, संभल। संभल के दामन पर पाकिस्तानी नंबरों से संपर्क कर जासूसी करने का दाग एक बार फिर गहराते हुए नजर आ रहा है। क्योंकि इस बार महिला का नाम भी पाकिस्तान सहित विदेशी नंबरों पर फाेटाे-वीडियो भेजकर जासूसी करने जैसे आरोपों में शामिल हुआ है। सूत्रों के मुताबिक इस महिला का नंबर एक इंटरनेट मीडिया पर बने ग्रुप में जुड़ा हुआ पाया गया है और उस ग्रुप में महिला की सक्रियता भी बनी हुई है।
स्थानीय स्तर पर मायके व ससुराल के लोग इस बारे में कुछ भी बात करने से इंकार कर रहे हैं क्योंकि महिला अपने पति के साथ गाजियाबाद में ही रहती थी। दरअसल, गाजियाबाद के कौशांबी थाने की पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें एक महिला इरम उर्फ शाने मेहराज भी शामिल है। जो मूलरूप से संभल जिले के थाना ऐंचोड़ा कम्बोह क्षेत्र के गांव ज्ञानपुर सिसौना की रहने वाली है मगर, साढ़े तीन साल पहले उसका निकाह संभल शहर के मुहल्ला दीपा सराय में के गैरतपुरा क्षेत्र के रहने वाले ट्रक चालक फैजान से हुआ था।
शादी के बाद गाजियाबाद में रह रही थी इरम
शादी के बाद इरम अपने दो साल के बेटे के साथ गाजियाबाद के मसूरी क्षेत्र में रहने लगी थी। ससुराल व मायके में त्योहार के मौके पर ही आती थी। सूत्रों के मुताबिक, इरम धर्म के प्रति काफी पक्की है और उसका संपर्क एक मौलाना से इंटरनेटर मीडिया के जरिये हुआ है। उसी मौलाना के द्वारा बनाए गए एक ग्रुप में इरम का नंबर जुड़ा है।
यह लोग दिल्ली, मुंबई और अन्य स्थानों पर डिफेंस स्पेस की लोकेशन के फोटाे-वीडियो बनाकर पाकिस्तान सहित विदेशों नंबर पर भेजने का काम करते थे। बताया गया है कि इरम अपने पति व बेटे के साथ ईद मनाने के लिए संभल स्थित अपनी ससुराल में आई थी। यहां से ही पुलिस टीम उसे पकड़कर ले गई है और उसके पति का भी फोन जब्त किया है।
इसी इलाके का रहने वाला है शारिक साठा
इरम इनके संपर्क में कैसे आई और किसके द्वारा जुड़ी, इसके बारे में अभी काेई इनपुट नहीं मिला है। एटीएस व स्थानीय खुफिया एजेंसी क्लू तलाशने में जुटी हुई है। बता दें कि दीपा सराय इलाके का जासूसी करने का यह पहला मामला नहीं है क्याेंकि इस क्षेत्र के रहने वाले दो युवकों को 2023 में आइएसआइएस से कनेक्शन में गिरफ्तार किया गया था।
खास बात यह है कि 24 नवंबर 2024 को हुई हिंसा का मास्टर माइंड शारिक साठा भी इसी इलाके का रहने वाला है। हिंसा के बाद पकड़े गए उनके गुर्गे मुल्ला अफरोज ने भी स्पष्ट किया था कि शारिक साठा सहायक शाखा अलकायदा इन इंडियन सबकान्टीनेट (एक्यूआइएस) के लिए काम करता है।
दीपा सराय निवासी मौलाना आसिम उमर उर्फ शन्नू अलकायदा का दक्षिण एशिया प्रमुख था जो 1998 में संभल से लापता हुआ था। वर्ष 2016 में अमेरिका की और से विश्व के आतंकियों की सूची जारी होने पर उसका नाम प्रकाश में आया था। मौलाना आसिम उमर उर्फ शन्नू को वर्ष 2019 में अमेरिका और अफगानिस्तान की सेना के संयुक्त आपरेशन में मार गिराया था।
संभल और आतंकी गतिविधियों का घटनाक्रम
| वर्ष / समय | मुख्य पात्र / आरोपी | स्थान | घटना का संक्षिप्त विवरण |
| 1998 | आसिम उमर उर्फ शन्नू | दीपा सराय | संभल से लापता हुआ; बाद में अलकायदा का दक्षिण एशिया प्रमुख बना। 2019 में मारा गया। |
| 1998 - 2005 | शरजील और सईद अख्तर | संभल शहर | 1998 में लापता हुए; दिल्ली स्पेशल सेल के अनुसार आतंकी बन चुके हैं। |
| पूर्व घटना | मोहम्मद आसिफ व जफर मसूद | दीपा सराय | अलकायदा से जुड़े होने के आरोप में 7-7 साल की सजा काट चुके हैं। |
| नवंबर 2023 | दो अज्ञात युवक | संभल | ISIS कनेक्शन में गिरफ्तारी; युवाओं को बरगलाने का आरोप, फिलहाल जेल में। |
| 24 सित. 2024 | शिक्षक, टेलर व किरायेदार | मियां सराय | NIA की छापेमारी; किरायेदार परिवार का आतंकी कनेक्शन मिला, शिक्षक से पूछताछ। |
| मार्च 2026 | इरम उर्फ शाने मेहराज | दीपा सराय / गाजियाबाद | जासूसी के आरोप में गिरफ्तार; पाकिस्तानी नंबरों पर डिफेंस वीडियो भेजने का आरोप। |
मामले की जानकारी मीडिया के माध्यम से मिली है। अब इरम के बारे में पता लगाया जाएगा। हालांकि अभी तक इरम के नाम पर कोई मुकदमा या फिर उसकी गतिविधियों से जुड़ा कोई कनेक्शन स्थानीय स्तर पर सामने नहीं आया है। गाजियाबाद की कोशांबी पुलिस ने भी कोई संपर्क अभी तक नहीं किया है। अभी दारोगा भर्ती परीक्षा में लगे हुए हैं। इसे निपटने के बाद इस बारे में छानबीन की जाएगी।
- कुलदीप सिंह, एएसपी, संभल
यह भी पढ़ें- UP Police Power Couple: बरेली की SP अंशिका वर्मा और संभल के SP केके बिश्नोई लेंगे सात फेरे, जानें कब और कहाँ है शादी?
