विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

संभल में अलविदा जुमा की नमाज को लेकर प्रशासन अलर्ट, CO कुलदीप स‍िंह ने लोगों को दी ये चेतावनी 

Published: Thu, 12 Mar 2026 01:59 PM (IST)

संभल प्रशासन अलविदा जुमा की नमाज को लेकर पूरी तरह सतर्क है। पीस कमेटी की बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट और ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, संभल। अलविदा जुमा की नमाज को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। कोतवाली परिसर में आयोजित पीस कमेटी की बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ ने मुस्लिम धर्मगुरुओं और शहर के संभ्रांत लोगों के साथ चर्चा कर स्पष्ट कर दिया कि किसी भी स्थिति में मस्जिद के बाहर या सड़क पर नमाज अदा करने की अनुमति नहीं होगी और न ही कोई अंतरराष्ट्रीय मुद्दों को लेकर नारेबाजी या बयानबाजी होगी।

कोतवाली परिसर में बुधवार को अलविदा जुमे की नमाज को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इसमें सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार व सीओ असमोली कुलदीप सिंह ने मुस्लिम धर्मगुरुओं व शहर के संभ्रांत लोगों के साथ चर्चा की और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।

सीओ कुलदीप सिंह ने कहा कि बैठक का उद्देश्य त्योहार के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि नमाज केवल मस्जिद के अंदर ही अदा की जाएगी। किसी भी स्थिति में मस्जिद के बाहर, सड़क या सार्वजनिक स्थान पर नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। यदि किसी मस्जिद में नमाजियों की संख्या अधिक हो जाती है तो वहां एक ही स्थान पर दो बार नमाज पढ़ी जा सकती है, लेकिन सार्वजनिक स्थानों का नमाज अदा नहीं होगी।

कहा कि अंतरराष्ट्रीय मुद्दों, जैसे ईरान या इजरायल के समर्थन में किसी प्रकार की नारेबाजी या बयानबाजी नहीं की जाएगी। यदि ऐसा किया गया तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही लाउडस्पीकर का उपयोग भी निर्धारित मानकों के अनुसार ही करने के निर्देश दिए गए।

इस दौरान जियाउद्दीन ने अधिकारियों मस्जिद के चबूतरे पर नमाज पढ़ने की अनुमति देने का अनुरोध किया, लेकिन इस पर सीओ ने कहा कि मस्जिद परिसर के अलावा कहीं भी नमाज अदा की अनुमति नहीं है। सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार ने कहा कि यदि किसी मकान में परिवार के सदस्य नमाज पढ़ते हैं तो कोई समस्या नहीं है, लेकिन बाहरी लोगों को बुलाकर सामूहिक नमाज अदा कराना स्वीकार नहीं किया जाएगा।

बैठक में मौजूद लोगों ने अधिकारियों को भरोसा दिलाया कि वे सभी नियमों का पालन करेंगे और अलविदा जुमा व ईद का त्योहार आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें- हाथ बांधकर कुल्हाड़ी से किए थे ताबड़तोड़ वार, प्रेम संबंध के विरोध में हुई युवक की हत्या का पर्दाफाश, संभल पुलिस की गिरफ्त में आरोपित