हाथ बांधकर कुल्हाड़ी से किए थे ताबड़तोड़ वार, प्रेम संबंध के विरोध में हुई युवक की हत्या का पर्दाफाश, संभल पुलिस की गिरफ्त में आरोपित
संभल के कुढ़ फतेहगढ़ क्षेत्र में पांच दिन पहले हुए युवक बॉबी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। प्रेम ...और पढ़ें

पुलिस ने गिरफ्तार किए हत्यारोपित।
HighLights
युवक बॉबी की प्रेम संबंध के चलते निर्मम हत्या
पुलिस ने तीन मुख्य आरोपितों को किया गिरफ्तार
कुल्हाड़ी से वार कर सिर पर किए थे कई प्रहार
संवाद सहयोगी, बहजोई। थाना कुढ़ फतेहगढ़ क्षेत्र में पांच दिन पहले हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो आरोपित अभी भी फरार हैं।
युवती से प्रेम संबंध को लेकर नाराज स्वजन ने युवक को बुलाकर पहले उसके हाथ बांधे और फिर कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी थी। मामले में मृतक के पिता की तहरीर पर पांच लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
प्रेम संबंध के विरोध में हुई थी युवक की हत्या, पर्दाफाश तीन आरोपित गिरफ्तार
बहजोई स्थित कार्यालय पर हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि थाना कुढ़ फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव (बलकरनपुर) में छह मार्च की रात करीब नौ बजे 20 वर्षीय बोबी की गांव के ही जसराज के घर पर हत्या कर दी गई थी। घटना में उसके सिर पर कुल्हाड़ी से कई वार किए गए थे और वारदात के समय उसके हाथ भी बांधे गए थे।
तीन सगे और दो चचेरे भाइयों ने मिलकर दिया वारदात को अंजाम, दो अभी भी फरार
जांच में सामने आया कि आरोपितों में से जसराज के भाई नेपाल सिंह की बेटी से बोबी के प्रेम संबंध थे, जिसका परिवार के लोग विरोध कर रहे थे। इसी बात से नाराज होकर आरोपितों ने उसे जसराज के घर बुलाया और वहां उसके हाथ बांध दिए फिर कुल्हाड़ी से प्रहार कर हत्या कर दी।
सात मार्च को पांच लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी
इस मामले में मृतक के पिता बलवीर की ओर से सात मार्च को पांच लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने जांच के दौरान मुख्य आरोपित जसराज, उसके सगे भाई हरपाल और चचेरे भाई नत्थू को भी गिरफ्तार किया गया है। जिसमें नेपाल सिंह और चचेरा भाई तेजपाल अभी फरार है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुला था बरेहमी से हत्या का राज
चंदौसी के सीओ दीपक तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह स्पष्ट हुआ है कि युवक की हत्या बेहद निर्मम तरीके से की गई थी। बॉबी के सिर पर कुल्हाड़ी से चार प्रहार किए गए थे, जिससे उसका सिर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया था। सिर में गहरी चोट लगने और अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ के बाद उन्हें न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
