विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

संभल में होली से पहले मस्जिदों पर चढ़ाई तिरपाल, जामा मस्जिद को भी ढका गया; अलर्ट मोड पर पुलिस प्रशासन

Published: Wed, 12 Mar 2025 08:21 PM (IST)Updated: Wed, 12 Mar 2025 08:32 PM (IST)

होली के मौके पर दूसरे संप्रदाय के धार्मिक स्थलों पर रंग की छींटे न पहुंच सकें इसके लिए संभल प्रशासन ...और पढ़ें

जामा मस्जिद के पिछले हिस्से को प्रशासन ने तिरपाल से ढकवाया। (तस्वीर जागरण)
जामा मस्जिद के पिछले हिस्से को प्रशासन ने तिरपाल से ढकवाया। (तस्वीर जागरण)

HighLights

  1. जामा मस्जिद के पिछले हिस्से को तिरपाल से ढकवाया
  2. होली चौपाई जुलूस के रास्ते में स्थित करीब दस मस्जिदों पर भी डलवाया गया तिरपाल

जागरण संवाददाता, संभल। होली के मौके पर दूसरे संप्रदाय के धार्मिक स्थलों पर रंग की छींटे न पहुंच सकें, इसके लिए प्रशासन की ओर से प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। बुधवार को प्रशासन ने जामा मस्जिद के पिछली हिस्से को ढकवाते हुए अन्य मस्जिदों को भी तिरपाल से ढकवाने का काम शुरू कर दिया, जिससे किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो सके।

होली को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियां पूरी

शुक्रवार को होली मनाई जाएगी, जिसको शांति व सद्भाव पूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।

इन्हीं प्रयास के दौरान पुलिस की ओर से होली के मौके पर निकाले जाने वाले चौपाई जुलूस मार्ग पर स्थित दूसरे संप्रदाय के धार्मिक स्थलों को भी सुरक्षित करने का काम किया है, जिसमें जुलूस मार्ग पर स्थित दूसरे संप्रदाय के धार्मिक स्थलों को प्रशासन ने मस्जिदों को तिरपाल से ढकवाने का काम शुरू कर दिया है।

इसे भी पढ़ें- संभल में मस्जिद के पास से गुजरी रंगभरनी एकादशी की निशान यात्रा, CO अनुज चौधरी ने उतारी आरती

मस्जिद को तिरपाल से ढका गया

बुधवार की शाम को नगर के मोहल्ला कोट पूर्वी स्थित जामा मस्जिद के पीछे वाले हिस्से को पुलिस प्रशासन की ओर से तिरपाल से ढकवाने का काम शुरू किया गया। एएसपी श्रीश्चंद, सीओ अनुज चौधरी व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार तोमर टीम के साथ जामा मस्जिद के पीछे वाले हिस्से की ओर पहुंचे।

इसे भी पढ़ें- Holi 2025: संभल में मस्जिदों को तिरपाल से ढकेगा प्रशासन, होली की चौपाई के जुलूस को देखते हुए लिया गया फैसला

10 और मस्जिदों को तिरपाल से ढकवाया जाएगा

पीछे की ओर से जामा मस्जिद में जाने वाली सीढ़ियों से पूरी दीवार को तिरपाल से ढकने का काम शुरू कर दिया गया है। इसके साथ ही चौपाई जुलूस मार्ग पर स्थित करीब 10 अन्य मस्जिदों को भी तिरपाल से ढकवाया जाएगा। एएसपी श्रीश्चंद्र ने बताया कि पूर्व की भांति दूसरे संप्रदाय के धार्मिक स्थलों को ढकवाया जा रहा है। गुरुवार तक सभी मस्जिदों को ढकवा दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें- संभल में प्रशासन का बड़ा निर्णय, शहर की 21 मस्जिदों पर सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे लेखपाल