'परिसीमन के जरिए चुनावी फायदा उठाने की तैयारी में भाजपा', सपा सांसद रामगोपाल यादव ने लगाए गंभीर आरोप
सपा सांसद रामगोपाल यादव ने भाजपा पर परिसीमन के जरिए चुनावी लाभ लेने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला सपा और भाजपा के बीच ही होगा।

रामगोपाल यादव
HighLights
सपा सांसद बोले, 2027 में सपा और भाजपा के बीच होगा सीधा मुकाबला
संवाद सहयोगी, बहजोई (संभल)। समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सदस्य प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने परिसीमन के जरिये भाजपा को चुनावी लाभ पहुंचाने की तैयारी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा पूरे देश में संसदीय क्षेत्रों का स्वरूप इस तरह बदलना चाहती है, जिससे केवल उसके प्रत्याशी जीतें और दूसरे दलों को सफलता न मिले।
बहजोई में आयोजित वलीमा कार्यक्रम में समारोह में शामिल होने पहुंचे थे, लोकसभा में सांसदों की संख्या बढ़ाने और परिसीमन की तैयारी के सवाल पर सपा सांसद ने कहा कि इसके जरिये भाजपा अपने पक्ष में चुनावी परिस्थितियां बनाना चाहती है।
उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर योगी आदित्यनाथ, अखिलेश यादव, असदुद्दीन ओवैसी और आजम खान की भूमिका पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि प्रदेश में केवल समाजवादी पार्टी और भाजपा के बीच मुकाबला है।
उन्होंने अन्य नेताओं की भूमिका को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि यहां कोई और नहीं है। रामगोपाल यादव ने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला सपा और भाजपा के बीच ही होगा।
यह भी पढ़ें- 'देश की सीमाएं सिकुड़ रही हैं और सरकार लोकसभा बांटने में जुटी है', संभल में भाजपा पर जमकर बरसे अखिलेश यादव