विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

संभल की शाही जामा मस्जिद के सामने वैदिक-मंत्रोच्चार के साथ पुलिस चौकी का भूमि पूजन, रखा जा सकता है सत्यव्रत नाम

Published: Sat, 28 Dec 2024 12:13 PM (IST)Updated: Sat, 28 Dec 2024 12:18 PM (IST)

Sambhal News संभल में शाही जामा मस्जिद के सामने पुलिस चौकी का भूमि पूजन शनिवार को किया गया। 1100 वर्ग ...और पढ़ें

शाही जामा मस्जिद के सामने शनिवार को एएसपी श्रीश कुमार भूमि करते हुए।
शाही जामा मस्जिद के सामने शनिवार को एएसपी श्रीश कुमार भूमि करते हुए।

HighLights

  1. अपर पुलिस अधीक्षक श्रीश कुमार ने किया भूमि पूजन
  2. जल्द ही बनकर तैयार होगी चौकी

जागरण संवाददाता, संभल। शाही जामा मस्जिद के सामने शनिवार को एएसपी श्रीश कुमार ने पुलिस चौकी का भूमि पूजन किया। पुलिस चौकी 1100 वर्ग गज भूमि में बनाई जा रही है। इस भूमि को लेकर शुक्रवार को दो पक्ष सामने आए थे।

एक पक्ष भूमि वक्फ बोर्ड की बता रहा था, जबकि दूसरा जामा मस्जिद की। अधिकारियों ने अभिलेख दिखाकर उन्हें संतुष्ट कर दिया। भूमि सरकारी है। पुलिस चौकी का नाम सत्यव्रत नगर रखे जाने की संभावना है। इसके पीछे बताया जा रहा है कि संभल का पहले नाम सत्यव्रत नगर था। 

शहर का अतिसंवेदशील इलाका है मोहल्ला कोटगर्वी

शहर का अतिसंवेदनशील इलाका, जो जामा मस्जिद के पास मुहल्ला कोटगर्वी के नाम से जाना जाता है, अब पुलिस की सीधी निगरानी में आएगा। इस क्षेत्र में अब तक हुई किसी भी हिंसा का केंद्र जामा मस्जिद और उसके आसपास का इलाका रहा है। इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जामा मस्जिद के सामने पुलिस चौकी बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। विधि विधान से चौकी निर्माण के लिए भूमि पूजन कराया गया है।

शाही जामा मस्जिद के सामने शनिवार को भूमि पूजन करते एएसपी श्रीश कुमार।

भूमि पूजन का कार्य हुआ संपन्न

शुक्रवार को पुलिस प्रशासन ने जामा मस्जिद के सामने खाली पड़ी भूमि को पुलिस चौकी बनाने के लिए चिन्हित कर लिया गया था। साथ ही साथ ही मजदूरों और बुलडोजर की मदद से 1100 गज में नींव की खोदाई शुरू करा दी गई। नींव खोदाई का कार्य पहले ही पूरा हो चुका था। शनिवार को इस प्रस्तावित चौकी की नींव का विधिवत पूजन किया गया। भूमि पूजन का कार्य आचार्य शोभित शास्त्री ने संपन्न कराया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक श्रीशचंद्र भी मौजूद रहे। अब भूमि पूजन के बाद पुलिस ने निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया है।

पुलिस चौकी खुलने के बाद लगेगी असामाजिक तत्वों पर लगाम

पुलिस चौकी के निर्माण से इस क्षेत्र में स्थायी पुलिस चौकी से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी, जिससे किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते नियंत्रित किया जा सके। वहीं जामा मस्जिद के पास का इलाका सांप्रदायिक दृष्टि से काफी संवेदनशील माना जाता है। यहां कई बार छोटी-छोटी बातों पर बड़े विवाद खड़े हो जाते हैं, जो हिंसा का रूप ले लेते हैं। पुलिस चौकी बनने के बाद पुलिस प्रशासन को उम्मीद है कि इस क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी और असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाई जा सकेगी।

ये भी पढ़ेंः IAS ईशा दुहन की कार्रवाई से मची खलबली, राजस्व वसूली और OTS योजना में लापरवाह रहे अफसर सस्पेंड

ये भी पढ़ेंः सिरफिरे जुनैद की एक हरकत ने तोड़ा दुल्हन बनने का अरमान! शादी टूटने से आहत युवती ने उठाया खौफनाक कदम