विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिवाली से पहले ही आई पंचायत सहायकों की मौज: इसी महीने मिलेगा 9000 मानदेय, संभल के 658 को फायदा

Published: Tue, 13 Oct 2026 01:13 PM (IST)

संभल जनपद में 658 पंचायत सहायकों को अब सितंबर माह से 9000 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलेगा, जो पहले 6000 रुपये ...और पढ़ें

इस तस्वीर को एआई से बनाया गया है।

इस तस्वीर को एआई से बनाया गया है।

HighLights

  1. संभल में 658 पंचायत सहायकों का मानदेय बढ़ा।

  2. अब 6000 की जगह 9000 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे।

  3. योगी सरकार ने सितंबर से भुगतान के निर्देश दिए।

संवाद सहयोगी, बहजोई (संभल)। जनपद की 670 ग्राम पंचायतों में से 658 पंचायतों में तैनात पंचायत सहायकों को सितंबर 2025 से बढ़ा हुआ मानदेय मिलने का रास्ता साफ हो गया है। अब उन्हें छह हजार रुपये के स्थान पर नौ हजार रुपये प्रतिमाह मिलेंगे। शासन के स्तर पर मानदेय बढ़ाने का निर्णय पहले ही लिया जा चुका है, अब जिला स्तर पर भुगतान की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बातचीत के बाद 16 सितंबर 2026 को पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने पंचायत सहायकों का मानदेय बढ़ाने की घोषणा की थी। इसके तहत मानदेय में तीन हजार रुपये यानी 50 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। डीपीआरओ गिरीश कुमार ने सभी ग्राम पंचायतों के प्रधानों और पंचायत सचिवों को पत्र जारी कर बढ़ी हुई दर से भुगतान कराने के निर्देश दिए हैं।

योगी सरकार ने 16 सितंबर को की थी बढ़ोतरी की घोषणा

जनपद की कुल 670 ग्राम पंचायतों में से 12 में पंचायत सहायकों के पद खाली हैं, जबकि 658 पंचायतों में कार्यरत सहायकों को इसका लाभ मिलेगा। पंचायत सहायकों की नियुक्ति वर्ष 2021 में ग्राम सचिवालयों को सक्रिय बनाने और ग्रामीणों को गांव में ही डिजिटल सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई थी, जिसमें ऑनलाइन आवेदन कराने, परिवार रजिस्टर और अन्य अभिलेखों से जुड़े काम में सहयोग करने, प्रमाणपत्रों के लिए आवेदन और ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने जैसे कार्य करते हैं।

सीडीओ गोरखनाथ भट्ट ने बताया कि शासन के निर्देशों के अनुसार सितंबर का मानदेय नौ हजार रुपये प्रतिमाह की दर से दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- स्कूली बच्चों की बल्ले-बल्ले: हर शुक्रवार मिलेगा पौष्टिक हलवा और उपमा, मिड डे-मील में बदलाव

यह भी पढ़ें- अलीगढ़ एसएसपी नीरज जादौन का सख्त एक्शन, सब इंस्पेक्टर सहित तीन पुलिसकर्मी निलंबित