विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sambhal News: मुल्ला अफरोज के मोबाइल से खुलेगा पाकिस्तानी कनेक्शन! जामा मस्जिद के पास मिले थे PAK व अमेरिकी कारतूस

Published: Mon, 20 Jan 2025 12:02 PM (IST)

संभल हिंसा के आरोपी मुल्ला अफरोज के मोबाइल से पाकिस्तानी कनेक्शन के सबूत मिले हैं। उसके फोन में विदेशी असलाहों ...और पढ़ें

Sambhal News: पुलिस ने गिरफ्तार किया मुल्ला अफारोज।
Sambhal News: पुलिस ने गिरफ्तार किया मुल्ला अफारोज।

HighLights

  1. पुलिस को मुल्ला अफरोज के मोबाइल का सहारा
  2. शारिक साठा गिरोह से जुड़ी जानकारियां भी मोबाइल में मिली

जागरण संवाददाता, संभल। Sambhal Violence Update: पकड़े गए अपराधी मुल्ला अफरोज का मोबाइल पुलिस के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। क्योंकि उसके फोन में ऐसे कई सबूत मिले हैं। जो, न सिर्फ शारिक साठा गिरोह के बारे में जानकारी उपलब्ध कराएंगे बल्कि पाकिस्तानी कनेक्शन भी खोल सकते हैं।

उसके फोन में जिस एप से शारिक साठा बातचीत करता है। वह भी मौजूद था लेकिन, पुलिस से छिपाने के लिए उसने डिलीट कर दिया। यह बात भी पुलिस की जांच में सामने आई है।

दरअसल, संभल में हिंसा के बाद जब पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया था तो उस समय वहां पर पाकिस्तानी और अमेरिकन कारतूस मिले थे। जिससे साफ था कि विदेशी असलाह भी हिंसा में प्रयोग किए गए हैं। ऐसे में अब असलाहों की तस्करी करने वाले शारिक साठा गैंग के गुर्गे मुल्ला अफरोज को पकड़ा तो उसने भी कई राज उजागर किए हैं। उसने स्वीकार किया है कि शारिक साठा विदेशी असलाहों की तस्करी करता है।

खास बात यह है कि मुल्ला अफरोज के मोबाइल में कई विदेशी असलाह के फोटो पुलिस को मिले हैं। ऐसे में अब पुलिस हिंसा के बाद तलाशी में मिले पाकिस्तानी कारतूसों का कनेक्शन भी तलाशने में जुट गई है। खास बात यह है कि पुलिस से पहले ही मुल्ला अफरोज ने अपने मोबाइन से उस एप को डिलीट कर दिया था।

जिसके जरिये शारिक साठा से बातचीत होती थी। लेकिन, बाद में जब पुलिस ने प्ले-स्टोर पर जाकर संबंधित एप के बारे में सर्च किया तो पता चला कि उक्त फोन में वह एप पहले से ही डाउनलोड किया गया था। यह भी पता चला है कि मुल्ला अफरोज के ऊपर भी एक व्यक्ति काम करता है। पुलिस उसके बारे में भी पता लगा रही है।

दुबई से संभाली जा रही थी संभल हिंसा की कमांड, गुर्गे कहते हैं 'बास'

संभल हिंसा से शारिक साठा का सीधा कनेक्शन ही नहीं बल्कि उससे जुड़े भी कई राज सामने आए हैं। वह दुबई में बैठकर हिंसा की कमांड संभाल रहा था। गिरोह के सदस्य उसका नाम नहीं लेते हैं बल्कि बास कहते हैं। एएसपी श्रीश्चंद्र ने बताया कि एप गोपनीय बताया गया है। उसके बारे में पता लगाया जा रहा है। बाकी शारिक साठा गिरोह के सदस्यों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है। क्योंकि मुल्ला अफरोज ही नहीं कई अन्य लोग भी इस हिंसा में शामिल होने की बात सामने आई है।

मुल्ला अफरोज पर नौ मामले दर्ज, संपत्ति की कुंडली जुटाने लगी पुलिस

शारिक साठा गैंग के सदस्य मुल्ला अफरोज के खिलाफ अब कार्रवाई का सिलसिला बढ़ता रहेगा। क्योंकि वह अपराधी है और उसके खिलाफ हत्या का प्रयास, असलाहों की तस्करी सहित विभिन्न धाराओं में थाना नखासा और संभल कोतवाली में नौ मामले दर्ज हैं। वह प्रापर्टी डीलर का काम करता है। ऐसी स्थिति में पुलिस अब उसकी संपत्ति के बारे में भी ब्योरा जुटाने के लिए कार्य करेगी। पता लगाया जाएगा कि कहां से कमाई के बाद संपत्ति जुटाई है। अगर, अपराध के जरिये की संपत्ति खरीदी होगी तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है।

ये भी पढ़ेंः संभल हिंसा का दुबई कनेक्शन... 33 साल में देश-विदेश तक फैल गया शारिक साठा का अपराधिक नेटवर्क

ये भी पढ़ेंः Mathura News: चप्पल मारने का बदला लेने को मार डाली दोस्त की पत्नी, मथुरा पुलिस ने किया हत्याकांड का खुलासा

शारिक साठा की कुर्क संपत्ति के सामने बन रहा पुलिस चेक पोस्ट

शारिक साठा संभल का एक बड़ा अपराधी है। वह वाहन चोर, नोट व हथियारों की तस्करी करने का काम करता है। अब उसका नाम संभल हिंसा से जुड़ा है। हालांकि वह पुराने समय से ही पुलिस की रडार पर रहता था। वर्ष 2012 में हिंदूपुरा खेड़ा में उसकी 300 बीघा भूमि को प्रशासन ने कुर्क करने का काम किया था और अब हिंसा के बाद सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस उसी कुर्क जमीन के आगे पुलिस चेक पोस्ट बनवा रही है। जहां पर 24 घंटे पुलिस कर्मी मौजूद रहेंगे।