यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Mathura News: चप्पल मारने का बदला लेने को मार डाली दोस्त की पत्नी, मथुरा पुलिस ने किया हत्याकांड का खुलासा
वृंदावन में एक महिला की हत्या का मामला सुलझ गया है। पुलिस ने हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है। चौंकाने ...और पढ़ें

HighLights
- पति के बुलाने के बहाने ले गया रेलवे लाइन किनारे और गला घोंटकर कर दी हत्या
- आरोपित कन्नौज का, न्यायालय से भेजा जेल
संवाद सहयोगी, जागरण, वृंदावन। Mathura News: वात्सल्य ग्राम के पीछे रेलवे लाइन के समीप झाड़ियों में मृत मिली महिला की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा दी है। पुलिस ने हत्यारोपित को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है। हत्या का आराेपित मृतक महिला के पति का दोस्त था और अपने दोस्त की गैरमौजूदगी में महिला के साथ उसका झगड़ा हो गया था।
इसी झगड़े में महिला ने आरोपित को चप्पल मार दी थी। इसी बात की खुन्नस निकालने के लिए आरोपित महिला को जंगल में ले गया और उसकी दुपट्टा से फंदा लगाकर हत्या की थी। पहचान छिपाने के लिए आरोपित मृतक का मोबाइल भी ले गया था।
महिला की हत्या का राजफाश करते हुए एसपी सिटी डॉक्टर अरविंद कुमार ने बताया 14 जनवरी को वात्सल्य ग्राम के पीछे झाड़ियों में महिला का शव मिला था। पुलिस ने फोटो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित किए थे। इसके बाद 15 जनवरी को थाना जैंत के गांव नगला मथौली के ग्रामीणों ने महिला की पहचान हाकिम सिंह की पुत्री 25 वर्षीय रचना के रूप में की थी।
स्वजन ने बेटी की हत्या का आरोप उसके पति रवि निवासी गांव भदावल पर लगाया था। स्वजन ने बताया उनकी बेटी तीन दिन से घर से गायब थी। पुलिस ने जब मृतका के पति रवि से पूछताछ की तो बताया उसका दोस्त कन्नौज के थाना ताज महमदपुर 26 वर्षीय दीपक जब से आया तभी से उसकी पत्नी गायब थी।
रवि की गैर मौजूदगी में हुआ रचना से झगड़ा
पुलिस ने रविवार को दीपक को देवराहा बाबा घाट मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में दीपक ने बताया उसके दोस्त रवि की गैर मौजूदगी में उसका रचना के साथ झगड़ा हो गया था। उस समय रचना ने उस पर चप्पल मार दी थी। इसी का बदला लेने की ठानी और उसने रचना से कहा कि उसका पति रवि उसे बुला रहा है। इसके बाद वह उसे लेकर वात्सल्य ग्राम के पीछे पहुंचा।
.jpg)
सुनसान इलाका देखकर चुनरी से दबाया गला
दीपक ने सुनसान इलाका देखकर रचना का उसी की चुनरी से गला दबा कर हत्या कर दी थी। इसके बाद घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए उसका दुपट्टा पेड़ की टहनी पर टांग कर खींच दिया। महिला की मृत्यु के बाद आरोपित उसका मोबाइल और दुपट्टा लेकर भाग गया था। पुलिस ने आरोपित दीपक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपित की निशानदेही पर महिला का मोबाइल व हत्या में प्रयुक्त दुपट्टा बरामद किया है।
ये भी पढ़ेंः Mahakumbh 2025: अद्भुत जीवनशैली से आकर्षित कर रहे बाबा... कोई लिख रहा वैदिक संविधान तो कोई पिला रहा आयुर्वेदिक चाय
ये भी पढ़ेंः सरकारी अस्पताल में अचानक पहुंच गईं DM अस्मिता लाल, मरीजों से इलाज और खाने की क्वालिटी का लिया फीडबैक
गेस्टहाउसों में कमरे लगाने का काम करता था आरोपित
महिला की हत्या का आरोपित दीपक वृंदावन के गेस्टहाउसों में किराए पर कमरा लगाने के लिए सड़क पर हाथ में तख्तियां लेकर खड़ा होता था। कमरा बुक करवाने के लिए उसे कमीशन मिलता था। इससे उसकी आजीविका चलती थी।
