विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एक लाख ₹ में शादी और 19वें दिन लुटेरी दुल्हन फरार: जिसे समझा 'चाचा' वो निकला असली पति, संभल का परिवार हैरान

Published: Sat, 19 Sep 2026 10:50 AM (IST)

Sambhal News: संभल के धनारी में एक लाख रुपये में शादी करने वाली दुल्हन 19 दिन बाद जेवर और नकदी ...और पढ़ें

Sambhal News: सांकेतिक तस्वीर।

Sambhal News: सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. एक लाख रुपये में शादी कर 19 दिन में दुल्हन फरार

  2. जेवर, नकदी लेकर भागी, परिवार को लगाया चूना

  3. दुल्हन को लेने आया 'चाचा' ही निकला असली पति

संवाद सहयोगी, बहजोई (संभल)। Sambhal News: धनारी में शादी के बाद घर में आई नई दुल्हन से परिवार ने खुशियों का माहौल था, लेकिन 19 दिन बाद ही कहानी ने ऐसा मोड़ लिया कि पता लगा कि दुल्हन लुटेरी थी। जोकि जेवर और नकदी लेकर चली गई और उसे बुलाने आया और कोई नहीं बल्कि उसका पति ही था।

धनारी पट्टी बालू शंकर निवासी हरपाल ने थाना धनारी में में बताया कि 10 जुलाई को मुरादाबाद के मैनाठेर थाना क्षेत्र के नरोदा निवासी कमला उर्फ प्रेमवती पत्नी छोटेलाल उसके घर आई और कहा कि उसकी पहचान की एक विधवा महिला कई वर्षों से उसके पास रह रही है।

उसके सात वर्ष का बेटा भी है। इसकी शादी उनके बेटे गुलशन की शादी उससे कराने का वादा किया। कन्यादान और शादी का खर्च उठाने के बदले एक लाख रुपये मांगे।

‘चाचा’ बनकर आया युवक दुल्हन को ले गया; बाद में सामने आया दूसरा पति होने का राज

विश्वास में आकर उसे 50 हजार रुपये दे दिए। इसके बाद वह 75 हजार रुपये और कपड़े लेकर पंजाब पहुंचा, जहां बकाया 50 हजार भी दे दिए। दो अगस्त को शादी कराई गई। विवाह के बाद दोनों को लेकर वह गांव लौट आया। 17 अगस्त को फोन कर बिचौलिया महिला ने बताया कि युवती के चाचा उसे बुलाने आ रहे हैं, उनके साथ भेज देना। 19 अगस्त को कन्हैया उर्फ नेत्रपाल निवासी नरोदा थाना मैनाठेर घर पहुंचा और युवती को अपने साथ ले गया।

यह भी पढ़ें- उफ ये इश्क... 70 की उम्र में 32 की गर्लफ्रेंड, 'दादाजी' की यंग फ्रेंड से दादी परेशान; ठोंक दिया पुलिस केस

एक लाख में शादी, 19 दिन में जेवर नगदी लेकर फरार ‘लुटेरी दुल्हन’

उसके पास करीब पांच ग्राम सोने के कुंडल, ढाई ग्राम सोने के मंगलसूत्र का गित्ता, करीब 200 ग्राम चांदी की पायल, 200 ग्राम चांदी के कड़े, करीब 250 ग्राम चांदी का कमरगुच्छा और भैंस खरीदने के लिए रखे 25 हजार रुपये थे। बाद में कई बार फोन करने पर युवक ने बात नहीं की। बिचौलिया महिला भी पहले यह कहकर टालती रही कि युवती उसके पास है और घर पहुंचकर बात करा देगी।

 

यह भी पढ़ें- UP Roadways में कंडक्टर की भर्ती में बड़ा बदलाव, आउटसोर्स खत्म, अब सीधे लिए जाएंगे परिचालक

पुलिस ने कहा, जांच के बाद कार्रवाई

आरोप है कि इसके बाद महिला ने उल्टा उससे पूछा कि उसने युवती को कहां गायब कर दिया। जबकि पता लगा कि दुल्हन को अपने ले जाने वाला उसका ही वास्तविक पति था। प्रभारी निरीक्षक नरेश पाल सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है, जांच की जा रही है, उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।