UP रोडवेज में परिचालक की सीधी भर्ती: परिवहन निगम में कंडक्टर की तैनाती में किया बड़ा बदलाव, आउटसोर्स खत्म
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम अब परिचालकों की भर्ती सीधे अनुबंध पर करेगा, जिससे आउटसोर्सिंग व्यवस्था समाप्त हो जाएगी।

यूपी रोडवेज।
HighLights
परिवहन निगम अब सीधे अनुबंध पर परिचालकों को रखेगा
आउटसोर्सिंग व्यवस्था समाप्त, बिचौलियों की भूमिका खत्म होगी
आगरा के 310 परिचालकों को नई व्यवस्था का लाभ
जागरण संवाददाता, आगरा। परिवहन निगम में परिचालकों की तैनाती में बड़ा बदलाव किया जा रहा है। अब परिचालकों की भर्ती आउटसोर्स एजेंसी के माध्यम से नहीं होगी। परिवहन निगम खुद सीधे परिचालकों को अनुबंध पर रखेगा। पहले चरण में आगरा क्षेत्र में आउटसोर्स एजेंसी के माध्यम से रोडवेज बसों में परिचालक का काम कर रहे लगभग 310 कर्मचारियों को नई व्यवस्था का लाभ मिलेगा।
प्रथम चरण में आगरा के सभी 310 को मिलेगी तैनाती
नई व्यवस्था लागू होने के बाद परिचालकों का सीधा अनुबंध परिवहन निगम से होगा। इसके लिए इच्छुक परिचालकों को सेवा योजन पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। पंजीकरण समेत निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद निगम स्तर से अनुबंध की कार्रवाई की जाएगी। यह व्यवस्था होने से परिचालकों में काफी खुशी है।
निगम और परिचालकों के बीच होगा सीधा संबंध, बीच की कड़ी खत्म
कागारौल के रमेश ने बताया कि सीधे भर्ती होने से काफी लाभ मिलेगा। बिचौलिया के रूप में होने वाला खर्च भी बचेगा। शोषण भी नहीं होगा। साथ ही सभी सुविधाएं मिलेगी।जिनसे अभी तक दूर थे। किरावली के परिचालक देवराज सिंह ने बताया कि यह व्यवस्था होने से कई लाभ होंगे। फैसला स्वागत योग्य है।
यह भी पढ़ें- ताजमहल देखने से पहले ब्रिटिश पर्यटक पर बंदर का हमला, 15 दिन में चौथी घटना से बढ़ा आतंक
नई व्यवस्था से परिचालक और निगम के बीच की दूरी समाप्त होगी
आरएम रोडवेज बीपी अग्रवाल ने बताया कि नई व्यवस्था से परिचालक और निगम के बीच की दूरी समाप्त होगी। साथ ही बीच की कड़ी भी खत्म होगी।
