20 करोड़ की रंगदारी और जान से मारने की धमकी: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के डर से नहीं आ सके बॉलीवुड अभिनेता अरुण बख्शी और हाजी शकील सैफी
लॉरेंस बिश्नोई गैंग द्वारा 20 करोड़ रुपये की रंगदारी और जान से मारने की धमकी मिलने के बाद बॉलीवुड अभिनेता ...और पढ़ें

संभल में वर्ल्ड पीस हार्मोनी संगठन के अध्यक्ष हाजी शकील सैफी के स्वागत को लगे पोस्टर। जागरण
HighLights
रुड़की पुलिस ने सुरक्षा कारणों से रोका, सरायतरीन के फैज गर्ल्स कालेज में बाल दिवस कार्यक्रम की पूरी तैयारी रह गई अधूरी
जागरण संवाददाता, संभल। लारेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 20 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी मिलने के बाद 'वर्ल्ड पीस हार्मोनी' संगठन के अध्यक्ष एवं बाॅलीवुड से जुड़े हाजी शकील सैफी और अभिनेता अरुण बख्शी संभल नहीं पहुंच सके।
उत्तराखंड के रुड़की में पुलिस ने उन्हें सुरक्षा कारणों से रोक लिया। दोनों को संभल के सरायतरीन स्थित फैज गर्ल्स कालेज में बाल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होना था। उनके नहीं पहुंचने से कार्यक्रम की तैयारियां धरी रह गईं और आयोजकों को निराशा हुई।
हाजी शकील सैफी और अभिनेता अरुण बख्शी मुंबई से उत्तराखंड के कलियर शरीफ दरगाह पहुंचे थे। वहां से उन्हें संभल आना था। फैज गर्ल्स कालेज के डायरेक्टर कलीम ने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं।
कालेज में दोनों अतिथियों के पहुंचने का इंतजार हो रहा था। कलियर शरीफ दरगाह से निकलने के बाद उनकी हाजी शकील सैफी से फोन पर बातचीत भी हुई थी। उन्होंने दोपहर करीब एक से डेढ़ बजे तक संभल पहुंचने की बात कही थी।
कलीम के मुताबिक बाद में हाजी शकील सैफी का फोन आया। उन्होंने बताया कि लारेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य अनिल पंडित ने वाट्सएप काल के जरिये उन्हें धमकी दी है और 20 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है।
इसके बाद रुड़की पुलिस ने उन्हें रोक लिया और आगे जाने की अनुमति नहीं दी। हालांकि यह धमकी उन्हें तीन नवंबर को देने की बात सामने आई है। दो नवंबर को वाइस नोट मिला था।
बता दें कि लारेंस बिश्नोई गैंग का नाम हाल में रामपुर में सीआरपीएफ कैंप हमले के आरोपित मोहम्मद शरीफ की हत्या में भी सामने आया है। जांच में लारेंस बिश्नोई गैंग से संभावित संबंध की कड़ी भी खंगाली जा रही है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।