विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

संभल के सिसौना डांडा और राजघाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब, 'हर-हर गंगे' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी

By Digital DeskEdited By: Anshul Bhartariya
Published: Tue, 24 Nov 2026 01:21 PM (IST)

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर संभल के गंगा घाटों, विशेषकर सिसौना डांडा और राजघाट पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। भक्तों ने 'हर-हर गंगे' के जयकारों के साथ पवित्र गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया।

गंगा मेला के अवसर पर संभल के सिसौना डांडा घाट पर स्नान करते श्रद्धालु।

गंगा मेला के अवसर पर संभल के सिसौना डांडा घाट पर स्नान करते श्रद्धालु।

संवाद सहयोगी, बहजोई (संभल)। गंगा की लहरें, भक्ति में डूबे श्रद्धालु, जुबां पर हर-हर गंगे के जयकारे और पुण्य की डुबकी लगाने की लालसा। कार्तिक पूर्णिमा पर मंगलवार को जनपद संभल के गंगा घाटों पर आस्था का ऐसा अद्भुत संगम देखने को मिला, जिसने हर किसी को भक्ति के रंग में सराबोर कर दिया।

सिसौना डांडा घाट पर जिला पंचायत की ओर से आयोजित गंगा मेले में मुख्य स्नान के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। दूरदराज के क्षेत्रों से श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्रालियों, बसों और निजी वाहनों से मेले में पहुंच रहे हैं।

WhatsApp Image 2026-11-24 at 9.28.42 AM

मेले के प्रवेश द्वार पर बैरिकेडिंग से पहले ही वाहनों को रोक दिया जा रहा है, जिसके बाद श्रद्धालु पैदल ही गंगा मैया की ओर बढ़ रहे हैं। रास्ते में गूंजता भक्ति संगीत, धार्मिक उद्घोषणाएं और हर-हर गंगे के जयकारे पूरे वातावरण को अलौकिक बना रहे हैं।

WhatsApp Image 2026-11-24 at 9.42.12 AM

श्रद्धालु गंगा की पवित्र धारा में डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। वहीं राजघाट पर भी मुख्य स्नान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं। साधु-मढ़ी, आश्रम असदपुर समेत जनपद के अन्य गंगा तटों पर भी स्नान का सिलसिला जारी है।

यह भी पढ़ें- संभल में गरमाया माहौल: सपा सांसद बर्क के विरोध के बीच बुर्का पहनकर 'हरिहर मंदिर पदयात्रा' में शामिल होंगी तमन्ना मलिक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।