विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

न बैंक खाता, न कोई आईडी... फिर कैसे चल रहा था इरम का 'पाकिस्तानी नेटवर्क'? संभल पुलिस भी हैरान!

Published: Fri, 20 Mar 2026 10:52 PM (GMT+05:30)

पाकिस्तान के गैंगस्टर से संपर्क कर जासूसी के आरोप में गिरफ्तार इरम से उसके परिवार की डासना जेल में मुलाकात ...और पढ़ें

संभल के दीपा सराय में स्थित इरम का घर

संभल के दीपा सराय में स्थित इरम का घर

HighLights

  1. डासना जेल में मिलाई करने गए मायके वाले फिर लौटे बैरंग, पिता बोले-बेटी के नाम पर नहीं बैंक खाता और आइडी

जागरण संवाददाता, संभल। पाकिस्तान के गैंगस्टर से संपर्क कर जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार इरम से उसके मायके व ससुराल वालों की मिलाई नहीं हो रही है। शुक्रवार को भी उसके पति, पिता और मां मिलाई करने के लिए गाजियाबाद की डासना जेल में गए मगर, मुलाकात नहीं हो पाई। उधर, एक दिन पहले संभल में इरम के पति व सास से भी पुलिस ने घंटों पूछताछ करते हुए बैंक खाते के बारे में अभिलेख और जानकारी जुटाई। इरम के पिता का कहना है कि बेटी का न तो कोई बैंक खाता है और न ही कोई आइडी बनी हुई है।

बता दें कि 13 मार्च की दोपहर को मुहल्ला दीपा सराय के गैरतपुत स्थित ससुराल से मायके जाते समय महिला इरम को गाजियाबाद की कौशांबी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जिस समय पुलिस इरम को पकड़ने के लिए पहुंची थी, तब भी वह किसी से वीडियो काल पर बात कर रही थी। जिससे वह बात हो रही थी वाे व्यक्ति दूसरे देश के होने की आशंका है।

उसकी गिरफ्तारी के बारे से ही संभल की एटीएस यूनिट और खुफियां एजेंसियां सक्रिय हो गईं। खुफिया एजेंसियों से जुड़े लोगों के मुताबिक उन्होंने इरम के ससुराल व मायके के प्रत्येक व्यक्ति मोबाइल नंबर, नाम, पता और वर्तमान में क्या-क्या काम कर रहे हैं इत्यादि बिंदुओं को समेटते हुए ब्योरा जुटाया जा रहा है।

इतना ही नहीं जब यह इनपुट सामने आया कि इरम ने 200 से अधिक महिलाओं को जोड़कर एक बड़ा नेटवर्क खड़ा किया है और वह वाटसएप ग्रुप पर बात करते हुए अन्य महिलाओं से सार्वजनिक स्थान के साथ डिफेंस स्पेस के फाेटो-वीडियो मुहैया करती थी तो संभल की एटीएस ने उसके मायके व ससुराल में रहने वाली उन महिलाओं की कुंडली खंगालने का काम शुरू किया है।

जो, उसके संपर्क में रहती है। इरम के पिता रिसालत हुसैन ने बताया कि शुक्रवार को वह अपनी पत्नी यानी इरम की मां नफीसा, दामाद फैजान के साथ डासना जेल में मिलाई करने के लिए गए थे मगर, मुलाकात नहीं हो पाई।

अभी यह भी साफ नहीं हो पाया है कि आखिर इरम है कहां? जेल से कुछ जानकारी मिली है और कौशांबी थाने से अलग जानकारी मिली है। उन्होंने बताया कि एक दिन पहले पुलिस ने इरम के पति व सास से भी घंटों पूछताछ की है।


यह भी पढ़ें- सावधान! संभल से पाकिस्तान भेजी जा रही थी खाटू श्याम मंदिर की तस्वीरें? इरम के जासूसी जाल का बड़ा खुलासा