विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चिप्स-बिस्कुट खरीदने से पहले सावधान! पैकेट के बारीक अक्षरों में छिपा है 'मीठा जहर', ऐसे पहचानें असली खतरा

Published: Fri, 27 Nov 2026 09:01 PM (IST)

बाजार में पैकेटबंद खाद्य पदार्थों पर पोषण संबंधी जानकारी (चीनी, वसा, सोडियम) छोटे अक्षरों और अंग्रेजी में होने के कारण उपभोक्ताओं के लिए समझना मुश्किल है। अधिक चीनी, वसा और नमक का सेवन मोटापा, मधुमेह, हृदय रोग तथा उच्च रक्तचाप का कारण बन सकता है।

एआई इमेज है।

एआई इमेज है।

HighLights

  1. बाजार में दुकानों पर पैकेट पर अंग्रेजी और बारीक अक्षरों में दर्ज मिली चीनी, वसा और सोडियम की जानकारी

संवाद सहयोगी, बहजोई (संभल)। चिप्स, बिस्कुट, नमकीन और शीतल पेय खरीदते समय पैकेट पर बारीक अक्षरों में लिखी पोषण संबंधी जानकारी समझना उपभोक्ताओं के लिए चुनौती बना हुआ है। सुप्रीम कोर्ट के बेशक इसे स्पष्ट लिखने के निर्देश दिए हों लेकिन ग्राहक इसके प्रति जागरूक कम हैं।

बहजोई के बाजार में खाद्य पदार्थों के पैकेट की पड़ताल की गई। इसमें अलग-अलग उत्पादों पर चीनी, वसा और सोडियम की मात्रा दर्ज मिली, लेकिन बारीक अक्षरों और अंग्रेजी में दी गई जानकारी को समझना आसान नहीं है।

एक शीतल पेय की बोतल पर प्रति 100 मिली में 11.7 ग्राम मिलाई गई चीनी दर्ज है। 200 मिली की एक सर्विंग में 23.4 ग्राम चीनी होती है। नमकीन के एक पैकेट पर प्रति 100 ग्राम में 40.3 ग्राम कुल वसा, 6.7 ग्राम संतृप्त वसा और 754 मिग्रा सोडियम लिखा है, अर्थात नमक 2.5 गुना होगा।

भुने चने के हींग-जीरा स्वाद वाले पैकेट पर प्रति 100 ग्राम में 16 ग्राम कुल वसा, सात ग्राम संतृप्त वसा, 1.4 ग्राम कुल चीनी और 600 मिलीग्राम सोडियम दर्ज है। बिस्कुट के पैकेट पर भी केवल पोषण संबंधी विवरण दिया गया है।

लोगों का कहना है कि न्यायालय के आदेश अधिक चीनी, संतृप्त वसा और नमक वाले उत्पादों पर अलग-अलग चेतावनी चिह्न लगाए जाते हैं तो नए मानक लागू होने पर उपभोक्ताओं को उत्पाद चुनने में मदद मिलेगी।

यह बोले चिकित्सक

डाॅ. वायरस यादव ने बताया कि पैकेट बंद खाद्य पदार्थ खरीदते समय पोषण तालिका में प्रति 100 ग्राम या 100 मिली में कुल चीनी, मिलाई गई चीनी, संतृप्त वसा और सोडियम की मात्रा जरूर देखें। सामान्य नमक सोडियम क्लोराइड होता है।

एक ग्राम सोडियम करीब ढाई ग्राम नमक के बराबर है। वयस्कों को पूरे दिन में पांच ग्राम से कम नमक और संतुलित मात्रा में चीनी व संतृप्त वसा लेने की सलाह दी जाती है। अधिक चीनी से मोटापा और मधुमेह, संतृप्त वसा से हृदय रोग तथा अधिक नमक से उच्च रक्तचाप का खतरा बढ़ सकता है।

हम बाजार से नमकीन, बिस्कुट और शीतल पेय खरीदते समय कीमत व पसंद देखते हैं। पैकेट पर चीनी, नमक और वसा की मात्रा कभी नहीं पढ़ते। इसकी जानकारी भी नहीं। - शावेज।

हमने सुना है कि चीनी कम खानी चाहिए और नमक भी सीमित मात्रा में लेना चाहिए। लेकिन पैकेट में इनकी मात्रा पर कभी ध्यान नहीं दिया। अब इसे जरूर देखेंगे। - मोहित कुमार

यह भी पढ़ें- 11 साल पहले छोड़ा देश और बना अमेरिकी नागरिक, फिर भी यूपी के संभल में चल रहे राइफल-रिवॉल्वर के लाइसेंस


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।