निकाह से ठीक 4 घंटे पहले आया दूल्हे के पिता का फोन, रखी ऐसी शर्त कि धरी रह गईं शादी की तैयारियां
संभल के मोहम्मदपुर टांडा में दहेज की मांग पूरी न होने पर निकाह से ठीक पहले दूल्हा बरात लेकर नहीं ...और पढ़ें

एआई इमेज
HighLights
दुल्हन की मां ने दूल्हे और उसके पिता के खिलाफ दी तहरीर
जागरण संवाददाता, संभल। गांव मोहम्मदपुर टांडा में दहेज की मांग पूरी न होने पर निकाह के दिन बरात लेकर नहीं पहुंचने के मामले में दुल्हन की मां ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर बातचीत करने को कहा है। साथ ही आपसी सुलह से मामले का समाधान निकालने की बात कही है।
मामला चंदौसी रोड स्थित गांव मोहम्मदपुर टांडा का है। गांव निवासी शानिया का निकाह मेरठ के फिटकरी गांव निवासी आकिब के साथ तय हुआ था। आरोप है कि दूल्हा पक्ष ने पांच लाख रुपये दहेज की मांग की थी।
इसमें तीन लाख रुपये दिए जा चुके थे। बुधवार को बरात आनी थी, लेकिन निकाह से करीब चार घंटे पहले दूल्हे के पिता ने फोन कर बाकी दो लाख रुपये की मांग की।
रकम नहीं मिलने पर बरात लाने से इनकार कर दिया। दुल्हन पक्ष के काफी मनाने के बाद भी दूल्हा बरात लेकर नहीं पहुंचा। इससे शादी की तैयारियां धरी रह गईं और दुल्हन पक्ष को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
दुल्हन की मां अफरोज ने दूल्हे आकिब और उसके पिता सालिम के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद दोनों पक्षों को बुलवाया है।
कोतवाल मोहित कुमार का कहना है कि दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर बातचीत कराई जाएगी, जिससे आपसी सहमति से विवाद का समाधान निकल सके। फिलहाल दोनों पक्षों को बुलाया गया है।
यह भी पढ़ें- संभल में बिना अनुमति हो रहे मस्जिद के नवनिर्माण पर चला बुलडोजर, 4 थानों की पुलिस और RRF तैनात