CNG भरवाने की कतार में खड़ी कार अचानक बनी आग का गोला, महज 100 मीटर दूर था पेट्रोल पंप; ऐसे टला बड़ा हादसा
संभल के बहजोई में सीएनजी भरवाने की कतार में खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई। पेट्रोल पंप से ...और पढ़ें

आग का गोला बनी कार
संवाद सहयोगी, बहजोई (संभल)। चंदौसी रोड स्थित एचपी पेट्रोल पंप के पास सीएनजी भरवाने के लिए कतार में खड़ी एक कार में शनिवार की देर शाम करीब 7:40 बजे आग लग गई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई।
गनीमत रही कि वाहनों की लंबी कतार के चलते कार पेट्रोल पंप से करीब 100 मीटर दूर आगरा-मुरादाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे खड़ी थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
जुनावई के गांव लतीपुर टोढ़ी के खेमपाल अपनी इस कार में सीएनजी भरवाने आए थे और इसके लिए कतार में थे। इसी दौरान या हादसा हुआ चालक और अन्य लोग समय रहते बाहर निकल आए और आसपास खड़े वाहनों को भी हटा लिया गया।
पेट्रोल पंप पर मौजूद अग्निशमन उपकरणों से आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। करीब आधे घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार मलिक ने बताया कि कार पेट्रोल पंप से दूर थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। आग लगने के कारणों की जांच की जाएगी।
यह भी पढ़ें- संभल की ऐतिहासिक 24 कोसीय परिक्रमा शुरू: 68 तीर्थ और 19 कूपों के दर्शन के लिए उमड़ा आस्था का सैलाब